युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला (सोर्स: नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा: ऑनर किलिंग का आरोप, प्रेम विवाह करने वाली नाजिया की हत्या; भाई गिरफ्तार

Mathura Crime: पुलिस ने मृतका के भाई को गिरफ्तार किया। मृतका ने डेढ़ महीने पहले अपनी मर्जी से शादी की थी। परिजनों ने दोनों की शादी धूमधाम से कराने का भरोसा दिलाकर मृतका को अपने पास बुला लिया था।

मोहन श्याम शर्मा, नमिता प्रजापति

Highlights

  • डेढ़ महीने पहले प्रेमी के साथ की थी शादी

  • कब्रिस्तान से निकलवाया गया शव

  • बीमारी से मौत होने का परिजनों ने किया दावा

Mathura Woman Death: मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती के पति ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने उसके भाई अकरम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, नई बस्ती निवासी नाजिया करीब डेढ़ महीने पहले अपनी मर्जी से रविंद्र के साथ घर छोड़कर चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे। आरोप है कि करीब 15 दिन बाद युवती के परिजनों ने संपर्क कर दोनों की धूमधाम से शादी कराने का भरोसा दिया और नाजिया को वापस मथुरा बुला लिया।

पति की आशंका से खुला मामला

आरोप है कि घर लौटने के बाद नाजिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के आरोपों की पुष्टि हो पाएगी।

इधर, नाजिया से संपर्क नहीं होने पर उसके पति रविंद्र को अनहोनी की आशंका हुई। उसने राजस्थान में पत्नी के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने युवती के भाई अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य परिजनों की भूमिका की भी पड़ताल

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्रिस्तान से शव निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य परिजनों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। वहीं, मृतका के परिजनों ने उसकी मौत की वजह गंभीर बीमारी बताई है।

इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नाजिया की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में सामने आने वाले तथ्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी