घटना का सीसीटीवी फुटेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
मथुरा

मथुरा जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश; 20 मीटर तक घिसटा यात्री, GRP जवान ने बचाई जान, देखें वीडियो

Mathura Junction News: मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-9 पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री करीब 20 मीटर तक घिसट गया। जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने दौड़कर यात्री की जान बचाई।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Train Rescue Of GRP Head Constable: मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-9 पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री का पैर अचानक फिसल गया और वह चलती ट्रेन के साथ करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को सुरक्षित बचा लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

प्लेटफार्म नंबर-9 से रवाना हो रही थी लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-9 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन के साथ घिसटने लगा। यात्री को इस हालत में देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

बिना समय गंवाए ट्रेन के पीछे दौड़े हेड कांस्टेबल

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार तुरंत हरकत में आए। उन्होंने बिना समय गंवाए ट्रेन के पीछे दौड़ लगाई और जोखिम उठाते हुए यात्री को पकड़कर ट्रेन से अलग खींच लिया। इसके बाद यात्री को सुरक्षित प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया। समय रहते हुई इस कार्रवाई से यात्री की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

जनपद में हेड कांस्टेबल के बहादुरी की हो रही चर्चा

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार के साहस और तत्परता की सराहना की। बुधवार शाम घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद उनकी बहादुरी की चर्चा और तेज हो गई। वीडियो में हेड कांस्टेबल यात्री को बचाने के लिए ट्रेन के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने ड्यूटी के दौरान जिस साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, वह सराहनीय है। उनकी तत्परता के कारण यात्री की जान बचाई जा सकी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी कर्मी की बहादुरी की स्टेशन परिसर से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा हो रही है।

रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने भी लोगों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे