रेलवे ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ  (सोर्स : नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा में 520 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सात फेरों के साथ दिलाया गया आठवां वचन, स्वगणना के प्रति किया जागरूक

Chief Minister’s Mass Marriage Scheme : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रेलवे ग्राउंड में हुआ भव्य आयोजन, हिंदू-मुस्लिम और बौद्ध धर्म के जोड़ों ने अपने रीति-रिवाजों से रचाई शादी।

मोहन श्याम शर्मा, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • मथुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 520 जोड़ों का विवाह संपन्न

  • हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध धर्म के जोड़ों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों से विवाह किया

  • सात वचनों के साथ स्वगणना के प्रति जागरूकता का आठवां वचन दिलाया गया

Chief Minister’s Mass Marriage Scheme: धर्मनगरी मथुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को रेलवे ग्राउंड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 520 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। आयोजन में खुशियों, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

खास बात यह रही कि इस सामूहिक विवाह समारोह में सात पारंपरिक वचनों के साथ नवदंपत्तियों को आठवां वचन भी दिलाया गया। यह वचन आगामी स्वगणना में सक्रिय भागीदारी और सही जानकारी उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता से जुड़ा था।

समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों

रेलवे ग्राउंड में आयोजित समारोह में हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध धर्म के जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। एक ही परिसर में अलग-अलग धर्मों की विवाह परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूपों ने कृष्ण लीलाओं का मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मुस्लिम युवक और युवतियां शामिल हुई

सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। इसमें 64 हजार रुपये की धनराशि नवविवाहित कन्या के बैंक खाते में भेजी जाती है।

इसके अलावा 21 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया जाता है, जिससे नवदंपत्तियों को अपना नया घर बसाने में मदद मिल सके। वहीं 15 हजार रुपये भोजन और विवाह आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी निभा रही है योजना

बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी निभाने के लिए सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रही है।

इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। सरकार की आर्थिक सहायता से बेटियों का विवाह सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

सात वचनों के साथ स्वगणना का आठवां वचन

इस बार सामूहिक विवाह समारोह में एक विशेष पहल भी देखने को मिली। विवाह की पारंपरिक रस्मों और सात वचनों के साथ नवदंपत्तियों को आठवां वचन भी दिलाया गया। इसके माध्यम से उन्हें आगामी स्वगणना के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को बताया कि स्वगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सभी लोग अपनी और अपने परिवार से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि स्वगणना का कार्य प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में शामिल सभी जोड़ों को स्वगणना के संबंध में जागरूक किया गया है। उन्हें पारंपरिक सात वचनों केअतिरिक्त आठवां वचन दिलाकर सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी प्रेरित किया गया।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली