वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
मथुरा

खुद कानून-नियम तोड़ रहे BJP के विधायक, पुलिस के रोकने पर दे रहे वर्दी उतारने की धमकी..देखें वीडियो

BJP MLA Anil Parashar: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन के दौरान वाहनों का काफिला रोके जाने पर bjp विधायक अनिल पाराशर और ड्यूटी पर तैनात DSPअमित पाठक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखें वायरल वीडियो-

स्निग्धा श्रीवास्तव

BJP MLA Clash With Police Vrindavan: मथुरा के वृंदावन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए निकले भाजपा विधायक के वाहनों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि जब भाजपा विधायक अनिल पाराशर के काफिले को रोका गया तो विधायक का पारा चढ गया और उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डीएसपी को वर्दी उतरवाने तक कही धमकी दे दी। आइए जानते है पूरा मामला क्या हैं-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बीजेपी विधायक और DSP अमित पाठक के बीच गरमा-गरमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या है मामला?

दरअसल मथुरा के वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस दौरान DSP अमित पाठक ट्रैफिक प्रबंधन का काम बखूबी निभा रहे थे। और जब उस वक्त वहां विधायक अनिल पाराशर का 10-12 गाड़ियों का काफिला पहुंचा तो सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई इतना ही नहीं इसी भीड़ में एक ओर एंबुलेंस भी फंस गई।

DSP अमित पाठक ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सिर्फ अनुमति वाली गाड़ियों को आगे जाने की इजाजत दी। बाकी गाड़ियां रोक दीं। इसी बात पर बीजेपी विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। भड़के विधायक ने धमकी भरें लहजे में कहा कि तानाशाही चल रही है, तेरा दिमाग खराब हो गया है, लाठीचार्ज करेगा तो वर्दी उतरवा दूंगा। बीजेपी विधायक ने इस दौरान गालियां भी दीं।

अपनी बात पर डटे रहे DSP

हालांकि इस दौरान DSP अमित पाठक धैर्य और साहस के साथ अपनी बात पर डटे रहे। उन्होंने विधायक को नियमों के मुताबिक ही आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामलें को शांत कराया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?