बरसाना में अनियंत्रित श्रद्धालुओं की भीड़ सोर्स- सोशल मीडिया
मथुरा

बरसाना में राधाष्टमी पर बेकाबू हुई लाखों की भीड़! बैरिकेड्स टूटे, मची भगदड़; महिला श्रद्धालु गंभीर घायल

Mathura Barsana Crowd Rush: बरसाना में राधाष्टमी मेले के दौरान होल्डिंग एरिया में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए श्रद्धालु बैरिकेडिंग तोड़कर निकले।

मोहन श्याम शर्मा, अमन मौर्या

Radha Rani Temple Stampede News: राधारानी की नगरी बरसाना में राधाष्टमी के अवसर पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने प्रशासनिक व्यवस्थाएं उस समय सवालों के घेरे में आ गईं, जब होल्डिंग एरिया में भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ में फंसे श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए बेरीकेटिंग तोड़कर बाहर निकलते नजर आए। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु बेरीकेटिंग में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

राधाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़

दरअसल, राधाष्टमी पर्व पर बरसाना में देशभर से लाखों श्रद्धालु राधारानी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। आरोप है कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही होल्डिंग एरिया में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता गया। हालात बिगड़ने पर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

बेरीकेटिंग में फंसी महिला श्रद्धालु घायल

बताया जा रहा है कि भीड़ में फंसे कई श्रद्धालुओं ने किसी तरह बेरीकेटिंग को हटाकर बाहर निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान एक महिला श्रद्धालु बेरीकेटिंग में फंस गई और उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बाहर निकाला।

प्रशासनिक व्यवस्था पर श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी

घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें होल्डिंग एरिया में भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ श्रद्धालु बेरीकेटिंग तोड़कर निकलते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद श्रद्धालु प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दिए।

राधाष्टमी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के बड़े दावे किए गए थे। ऐसे में होल्डिंग एरिया में बिगड़े हालात ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग