पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया (फोटो-नवभारत) 
उत्तर प्रदेश

मथुरा में पुलिस एनकाउंटर, लूट के बाद हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार; 2 के पैर में लगी गोली

Mathura Police Encounter: मथुरा में लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए और हथियार समेत कई सामान बरामद हुआ।

अनन्या तिवारी

UP Police Crackdown On Criminals In Mathura District: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने लूट के बाद हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए, जबकि उनके कब्जे से अवैध हथियार, लूटा गया मोबाइल, एटीएम कार्ड, 30 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई।

आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, लूटा गया मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, 30 हजार रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

लिंक ऑफिसर एवं सीओ सदर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि थाना जैत में दर्ज लूट और हत्या के मुकदमे के आरोपी सुनरख से नगला कीकी रोड पर किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सियाराम और रवि के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी सचिन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी बरसाना थाना क्षेत्र के गांव कमई के निवासी हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान

बरामदगी में दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, 30 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मथुरा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते