मथुरा में 5 आत्महत्या के बाद जुटी भीड़, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

मथुरा में सामूहिक सुसाइड से हड़कंप: एक ही परिवार के 5 लोगों ने दूध में जहर मिलाकर पिया, 3 बच्चों की भी मौत

Mathura family Suicide: यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी से साथ तीन बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में जहर पीने की बात सामने आई है।

प्रतीक पाण्डेय

Mathura Family Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिले के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। इस घटना में पति-पत्नी के साथ उनके तीन बच्चों की भी मौत हो गई। घटना के ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र स्थित खप्परपुर गांव में यह दर्दनाक घटना मंगलवार सुबह उस वक्त सामने आई जब परिवार का कोई भी सदस्य काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला। पड़ोसियों ने जब घर में कोई हलचल नहीं देखी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद तुरंत पास के थाने की पुलिस को बुलाया गया। पुलिस टीम जब घर के भीतर दाखिल हुई तो वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। घर के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान मनीष, उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में क्या पता चला?

शुरुआती पुलिसिया जांच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात इस परिवार ने दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिया था। आशंका जताई जा रही है कि माता-पिता ने पहले मासूम बच्चों को जहर मिला हुआ दूध पिलाया और फिर खुद भी उसे पीकर अपनी जान दे दी। घटनास्थल पर पुलिस को साक्ष्य मिले हैं जिनसे यह संकेत मिलता है कि यह एक सुनियोजित सामूहिक आत्मघाती कदम था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से दूध के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं ताकि जहर के प्रकार और मौत के सटीक समय का पता लगाया जा सके।

आत्महत्या के पीछे क्या हैं संभावित कारण?

हालांकि अभी तक मथुरा पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन जांच के तार आर्थिक तंगी और घरेलू कलह जैसे पहलुओं से जुड़ते दिख रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में लग रहा था। हालांकि मौत की असली वजह अभी भी रहस्य ही बनी हुई है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वे मृतक मनीष के रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ कर रहे हैं जिससे ये पता लगा सकें कि क्या परिवार पर कोई बड़ा कर्ज था या घर में लंबे समय से कोई झगड़ा-विवाद चल रहा था।

पांच मौतों के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

घटना की गंभीरता देखते हुए यूपी पुलिस के कई आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर तैनात हैं। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज