योगी सरकार ने 59 अफसरों के तबादले किए  (सोर्स- AI जनरेटेड)
लखनऊ

योगी सरकार का आधी रात बड़ा एक्शन, 59 अफसरों के तबादले, लखनऊ समेत 5 अथॉरिटी के सचिव बदले

UP IAS PCS Transfer: यूपी की योगी सरकार ने रविवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। 4 IAS और 55 PCS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • योगी सरकार ने 4 IAS और 55 PCS अफसरों के तबादले किए

  • लखनऊ समेत 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए

  • 14 SDM के तबादले, 9 को दूसरे जिलों में तैनाती मिली

Yogi Government Transfer List: यूपी की योगी सरकार ने रविवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। 4 IAS और 55 PCS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस फेरबदल में लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही कई जिलों के SDM का भी तबादला किया गया है।

इन 4 IAS अफसरों की नई तैनाती में शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव और वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नई दिल्ली में अपर आयुक्त बनाया गया है।

इस ट्रांसफर लिस्ट की खास बात रही की इन चारों IAS अफसरों को 13 नवंबर को भी नई तैनाती दी गई थी। लेकिन रविवार को उनके पुराने तबादले रद्द कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

पांच बड़े विकास प्राधिकरणों में बदले सचिव

सरकार ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सचिव अतुल कुमार को बनाया है। LDA के पूर्व सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भेजा गया है।

गाजियाबाद के सचिव रहे विवेक कुमार मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है। यहां के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त रहे आलोक कुमार वर्मा अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव होंगे। अयोध्या के सचिव राजेश कुमार मिश्रा को उन्नाव भेजा गया है।

मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव विनय कुमार सिंह-2 को बनाया गया है। वहीं, तत्कालीन सचिव बृजेश कुमार सिंह को नोएडा में OSD नियुक्त किया गया है।

नोएडा से प्रयागराज तक बदली जिम्मेदारी

बस्ती के अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। धीरज श्रीवास्तव को अमेठी भेजा गया है। BIDA झांसी के OSD सौम्य मिश्रा को प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण का उपजिलाधिकारी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण का OSD बनाया गया है।

नोएडा के OSD क्रांति शेखर सिंह को बुलंदशहर के दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र में भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा के OSD अजय कुमार शर्मा को अलीगढ़ का SDM बनाया गया है। रामकुमार को वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

PCS अफसरों में 14 SDM का तबादला

55 PCS अधिकारियों की सूची में 14 SDM शामिल हैं। इनमें 9 को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि 5 को अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं। ऋषिकांत राजवंशी को बलिया से बांदा का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और अपूर्वा यादव को दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में उप निदेशक बनाया गया है।

डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को बलरामपुर, आकाश कुमार को बहराइच, अनिल कुमार यादव को मुजफ्फरनगर और संदीप कुमार तिवारी को मुरादाबाद भेजा गया है। रामवीर सिंह को अलीगढ़ और माधव उपाध्याय को हरदोई का SDM बनाया गया है। ज्योत्सना को जौनपुर से हापुड़ और रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर भेजा गया है।

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!