उत्तराखंड महोत्सव में सीएम योगी  (सोर्स : सोशल मीडिया)
लखनऊ

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तीखा पलटवार; ‘उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो तुम सैफई में भैंस चरा रहे होते’

Uttrakhand Mahotsav Lucknow:लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव-2026 के मंच से सीएम योगी ने विरोधियों को जवाब दिया कहा- देवभूमि के लोगों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना देश की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है।

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • सीएम योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

  • उत्तराखंड की बेटी का किया जिक्र

  • चुनौतियों से भागते नहीं, मुकाबला करते हैं

  • लखनऊ में दिखा अवध और देवभूमि का संगम

CM Yogi Inaugurate Uttrakhand Mahotsav 2026: सीएम योगी ने बुधवार को गोमती तट स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महोत्सव का उद्घाटन किया। उत्तराखंड महोत्सव-2026 के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की संस्कृति, गौरव और स्वाभिमान का जिक्र करते हुए विरोधियों पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वालों की सोच बेहद छोटी और संकुचित है।

उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

सीएम योगी ने कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो कुछ लोगों को सैफई में कहीं भैंस चरानी पड़ रही होती। उन्होंने मां गंगा, यमुना और सरयू का जिक्र करते हुए कहा कि इन पवित्र नदियों का उद्गम उत्तराखंड से हुआ है। ऐसे में देवभूमि के लोगों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना देश की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है।

उत्तराखंड का पानी और अन्न हमारे जीवन का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का पानी पीना और वहां का अन्न ग्रहण करना उनके जीवन का हिस्सा रहा है। चुनौतियों से भागना नहीं, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करना उनके संस्कारों में शामिल है। उन्होंने कहा कि देशहित में जो भी होगा, देवभूमि उत्तराखंड हमेशा ऐसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

अवध और देवभूमि की संस्कृति का अनूठा संगम है लखनऊ

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं का संगम बताते हुए कहा कि लखनऊ अवध की संस्कृति के लिए जाना जाता है, जबकि उत्तराखंड देवभूमि के गौरव और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। उत्तराखंड महोत्सव के माध्यम से दोनों संस्कृतियों को एक साथ देखने और समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि देवत्व का भाव हर व्यक्ति के अंतर्मन को छूता है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, गौरव और अपनी जड़ों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा

इस महोत्सव में लोगों को पहाड़ के पारंपरिक स्वाद और जीवनशैली से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा की अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव ने बताया कि उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर से महोत्सव की शुरुआत की जाती है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान, पहाड़ी अनाज, दालें, औषधियां, पारंपरिक कपड़े, पिछौड़ी, मंगलसूत्र और पहाड़ी आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं।

भट की दाल, मडुवा का आटा, पहाड़ी गुड़, मिश्री, बाल मिठाई और सिंगौड़ी जैसे पारंपरिक उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव में पहाड़ के शिल्पकारों द्वारा हाथ से तैयार किए गए पारंपरिक बर्तन और हस्तशिल्प भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवंत हो रहीं लोकपरम्पराएं

महोत्सव में पहुंचकर उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी स्वाद का आनंद लिया जा सकता है। यहाँ उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। छोलिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देवभूमि की लोकपरंपराओं को जीवंत किया जा रहा है।

22 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में लोगों को पहाड़ की संस्कृति, खानपान, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को करीब से जानने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई