प्रतीकात्मक फोटो सोर्स- AI
लखनऊ

यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार! चुनाव से पहले लागू होगी योजना, 4 राज्यों में इससे सत्ता में आई BJP

UP Election BJP Women Cash Scheme: यूपी में करीब तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले बीजेपी ने महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाकर चुनाव जीतने का बड़ा प्लान तैयार किया है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • यूपी में महिलाओं को 20 हजार रुपए देगी सरकार

  • दावा- विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगी योजना

  • बीपीएल के 3.64 करोड़ परिवारों की महिलाओं को लाभ मिलेगा

UP BPL Women 20000 Rupees Scheme: यूपी में करीब तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले बीजेपी ने महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाकर चुनाव जीतने का बड़ा प्लान तैयार किया है।

मध्य प्रदेश, हरियाण, महाराष्ट्र और फिर बिहार में भी बीजेपी महिलाओं के जरिए सत्ता में आने में सफल रही। इन राज्यों में चुनाव से पहले बीजेपी ने महिलाओं के लिए योजना लागू। वहीं यूपी में अब पार्टी ने 3.64 करोड़ परिवारों को टारगेट किया है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले बीपीएल परिवार की एक महिला को 20 हजार रुपए देने का प्लान बनाया है। यह राशि दो किस्तों में सीधे महिलाओं के खाते में जाएगी। हालांकि अभी इस योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महिलाओं के खाते में कब आएंगे पैसे, कौन होंगी पत्र

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी की यह योजना इसी साल दिसंबर में लागू हो सकती है। इसके लिए महिलाओं के जनधन खातों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिसका करीब 80% काम भी पूरा कर लिया गया है, जबकि 20% रह गया है, जो जल्द ही करा लिया जाएगा। बीपीएल के अलावा किन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा, इसको लेकर कोई नियम सामने नहीं आया है।

महिलाओं को 20 हजार रुपए की यह राशि अपना छोटा कारोबार शुरू करने, रोजगार के अवसर तलाशने और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए आर्थिक मदद के तहत दी जाएगी।

3.64 करोड़ परिवारों पर कितना होगा खर्च?

2026-27 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में करीब 3.62 करोड़ राशन कार्ड हैं। अगर 3.64 करोड़ परिवारों में से प्रत्येक की एक महिला को 20 हजार रुपये दिए जाते हैं, तो एक अनुमान के मुताबकि कुल सहायता राशि करीब 72,800 करोड़ रुपये होगी।

4 राज्यों में चला महिलाओं को आर्थिक मदद वाला मॉडल

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च किया गया था। इसमें विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं (21 से 60 साल तक उर्म) को सीधे बैंक खाते में राशि भेजी जाती है। सरकार ने इसे 3000 रूपए प्रति माह तक ले जाने की बता कही थी, लेकिन पहले 1 रूपए हजार दिए, फिर 500 रूपए की बढ़ोतरी कर 1500 रूपए कर दिए गए।

हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को भाजपा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में वादा किया था और सितंबर 2025 में इसे लॉन्च किया। इसके तहत 1.80 रुपए लाख तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को 2100 रूपए प्रति माह का लाभ दिया जाता है।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना को 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किया गया था। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को एनडीए सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले योजना शुरू किया था। इसमें महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए एकमुश्त 10 हजार रूपए दिए जाते हैं।

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट