यूपी मौसम अपडेट (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

UP Weather Update: अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी, 3 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, जानें अगले हफ्ते का हाल

Uttar Pradesh weather forecast: 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • यूपी में 3 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, 27 और 28 नवंबर को कुछ इलाकों में घने कोहरे छाने की संभावना

  • अगले सात दिनों तक बारिश नहीं, सुबह के वक्त कम दृश्यता से हो सकती है लोगों को परेशानी

  • 29 नवंबर से कोहरे की तीव्रता में कमी की आशंका, इसके बाद से 3 दिसंबर तक रहेगा कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा

Uttar Pradesh Weather Forecast November 27-December 3: उत्तर प्रदेश का मौसम सर्द हो रहा है। इसके साथ ही कई हिस्सों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

इसके मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्व संभाग में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दो दिनों तक दोनों हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार 27 और 28 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर घना कोहरा होने की चेतावनी जताई गई है। ऐसे में सुबह के वक्त दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

29 नवंबर से कोहरे में आएगी कमी

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रदेश में किसी प्रकार की मौसम संबंधी अलर्ट नहीं है। लेकिन इन दिनों में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार है।

3 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं

सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी सप्ताह में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान ​पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी दोनों ही क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है।

कब कहां रहेगा कोहरा?

  • 27 नवंबर: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा।

  • 28 नवंबर: दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा।

  • 29 नवंबर: सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना।

  • 30 नवंबर से 3 दिसंबर: सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

लगातार हो रहे मौसम में बदलाव के चलते मौसम विभाग की ओर से लोगों को सुबह के समय कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर वाहन चालकों को कम दृश्यता के बीच धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

LIVE: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित