नगर निगम ओटीएस योजना के तहत छूट दे रहा है  (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

यूपी में नगर निगम की ओटीएस योजना में आवेदन का अंतिम मौका, बकायेदारों को मिलेगी ब्याज और सरचार्ज में छूट

OTS Scheme UP municipal Corporation : ओटीएस योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के लंबित बकाये की पूरी धनराशि जमा करने पर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट का प्रावधान है।

राजेश कुमार मिश्र, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • ओटीएस में आवेदन का शनिवार को अंतिम अवसर

  • 14 नवंबर तक आवेदन, 15 दिसंबर तक बकाया जमा होगा

  • गृहकर, जलकर के बकाये पर ब्याज व सरचार्ज में मिलेगी छूट

  • ऑनलाइन पोर्टल से कर सकते हैं ओटीएस के लिए आवेदन

UP Municipal Corporation One-Time Settlement Scheme: नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को राहत देने की दिशा में नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) मौक़ा दे रही है। योजना के तहत गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायेदारों को ब्याज और सरचार्ज में नियमानुसार छूट का लाभ मिल सकता है।

ओटीएस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि चौदह नवंबर है। ऐसे में बकायेदारों के पास आवेदन करने का अब अंतिम मौक़ा है। हालांकि, बकाया धनराशि जमा करने के लिए पंद्रह दिसंबर तक का समय दिया गया है।

योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के लंबित बकाये की पूरी धनराशि जमा करने पर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट का प्रावधान है। नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है।

घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

बकायेदार ओटीएस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर 'ऑनलाइन आवेदन करें' विकल्प चुनकर नगर निकाय के रूप में नगर निगम का चयन करना होगा।

इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर प्रॉपर्टी आईडी, आवेदक का नाम तथा संपत्ति से जुड़ी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करना होगा। पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।

आठों जोन में हेल्पडेस्क की सुविधा

ऑनलाइन आवेदन के अलावा लखनऊ नगर निगम ने अपने सभी आठ जोन में ओटीएस हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। यहां नागरिक योजना की जानकारी प्राप्त करने के साथ ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को हस्ताक्षर और मुहर लगी पावती उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आवेदन का प्रमाण उनके पास रहेगा।

नगर आयुक्त ने की समय रहते आवेदन करने की अपील

लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगरवासियों से अपील की है कि ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 14 नवंबर तक अपना आवेदन अवश्य जमा कर दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आठ जोन में हेल्पडेस्क के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

आवेदन स्वीकृत होने के बाद बकायेदार 15 दिसंबर तक निर्धारित धनराशि जमा कर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट का लाभ उठा सकते हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि समय पर संपत्ति कर जमा होने से नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होती है। इससे शहर में विकास कार्यों, स्वच्छता, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा