पुलिसकर्मियों की 5 नवंबर से 17 नवंबर तक छुट्टियां निरस्त
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी किया
आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश
Police Personnel Leave Cancelled: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन ने सभी पुलिसकर्मियों की 5 नवंबर से 17 नवंबर तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी किया है।
डीजीपी की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसी के तहत 5 नवंबर से 17 नवंबर तक किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को सामान्य परिस्थितियों में अवकाश नहीं दिया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को अपनी तैनाती वाले क्षेत्रों में ड्यूटी पर मुस्तैद रहना होगा।
हालांकि, आदेश में विशेष और आवश्यक परिस्थितियों के लिए छूट का प्रावधान भी रखा गया है। इसके तहत किसी अधिकारी या कर्मचारी को बेहद जरूरी स्थिति में ही अवकाश मिल सकेगा। ऐसे मामलों में संबंधित सक्षम अधिकारियों को छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा। यानी सामान्य परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर पूरी तरह रोक रहेगी और विशेष परिस्थितियों में ही इस पर विचार किया जाएगा।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को पत्र भेजा गया है। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।
निर्देशों के मुताबिक, सभी जिलों में पुलिस बल को पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रखा जाएगा। स्थानीय परिस्थितियों और त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने पर जोर दिया