इमरान मसूद (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

सपा के सीट शेयरिंग ऑफर पर इमरान मसूद का करारा जवाब, बोले- 'नहीं चाहिए कबाड़ सीट, आप खुद लड़े उन पर चुनाव'

Imran Masood on Samajwadi Party Seat Sharing Proposal: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच चल रहे सीट शेयरिंग पर सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सख्त रुख अपनाया है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सीट शेयरिंग में सपा की तरफ से कांग्रेस को 26 सीटों के प्रस्ताव को लेकर इमरान मसूद ने साधा निशाना

  • सांसद बोले- हमें वहीं लड़ना है, जहां हम रिजल्ट दे पाएंगे

  • बसपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन की खबरों को सहारनपुर सांसद ने बताया महज अफवाह

Imran Masood Sharp Retort: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच चल रहे सीट शेयरिंग पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सख्त रुख अपनाया है। सीट शेयरिंग की बातचीत के बीच सपा द्वारा कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव देने और पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर उन्होंने कहा कि 26 सीटें आपने भीख दे दी क्या हमें? हम कबाड़ सीट नहीं लेंगे।

सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर आप हमें कबाड़ सीट दोगे तो हम नहीं लेंगे। आप लड़ लीजिए न उन सीटों पर, इतना आपको जीतने की क्षमता दिखाई दे रही है तो आप लड़ो वो सीट। हम क्यों लड़ेंगे? हमें वहीं लड़ना है, जहां हम रिजल्ट दे पाएंगे। अपने संगठन को, अपने नेताओं को, अपनी पार्टी को हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। हमारी जीतने की क्षमता को तय करने का अधिकार हमारी पार्टी का है, आपके पास नहीं होगा। आपकी पार्टी का अधिकार आपके पास है, आप करिए।

'भीख मांग रहे हैं क्या आपसे हम?'

सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत के बीच सपा की ओर से कांग्रेस के 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। इस पर इमरान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 26 सीटें आपने भीख दे दी क्या हमें? आप से भीख मांग रहे हैं? भीख मांग रहे हैं क्या आपसे हम? आप रखिए अपनी 26 सीटें अपने पास। हम भीख थोड़ी मांग रहे हैं आपसे।

सपा के इस प्रस्ताव पर कांग्रेस में आपसी सहमति के बारे में इमरान मसूद ने कहा कि जैसा राहुल गांधी का आदेश होगा वैसा ही होगा। बहुजन समाज पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की खबरों को सहारनपुर सांसद ने बताया महज अफवाह।

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस