मृतक शाश्वत शर्मा (सोर्स- सोशल मीड‍िया)
लखनऊ

UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने बर्थडे पार्टी के बाद सुसाइड किया, शाहजहांपुर में खुद को गोली मारी

Shahjahanpur BTech Student Suicide: शाहजहांपुर में युवक ने गोली मारकर सुसाइड कर ल‍िया। उसने अपने घर पर ही पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड किया

  • घर पर भतीजी की बर्थडे पार्टी के बाद खुद को गोली मारी

  • BTech के बाद कर रहा था UPSC की तैयारी

UPSC Aspirant Death in Shahjahanpur: शाहजहांपुर में युवक ने गोली मारकर सुसाइड कर ल‍िया। उसने भतीजी की बर्थडे पार्टी के बाद अपने घर पर ही पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंच, तो जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शाश्वत शर्मा के नाम से हुई, जो सदर बाजार क्षेत्र के शास्त्री नगर का रहने वाला था। उसके माता-पिता दोनों टीचर हैं और वह IAS बनने के UPSC की तैयारी कर रहा था।

शाश्वत ने पिछले साल गाजियाबाद के एबीएस कॉलेज से BTech किया था। इसके बाद वह नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दीपावली पर घर आया था और तब से शाहजहांपुर में ही रह रहा था।

घर में चल रही थी भतीजी की बर्थडे पार्टी

बुधवार को शाश्वत के बड़े भाई शिवांश शर्मा की बेटी पिंकी का जन्मदिन था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद शाश्वत अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर माता-पिता कमरे में पहुंचे तो शाश्वत गंभीर हालत में मिला। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई और नौकरी को लेकर परेशान था शाश्वत

पिता प्रदीप शर्मा ने बताया कि शाश्वत BTech करने के बाद UPSC की तैयारी कर रहा था। वह पढ़ाई और नौकरी को लेकर मानसिक तनाव में था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

परिवार ने बताया कि शाश्वत को डॉक्टर को दिखाने की तैयारी थी। बुधवार को उसे डॉक्टर के पास ले जाने का विचार था, लेकिन घर में जन्मदिन की पार्टी होने के कारण गुरुवार को ले जाने का फैसला किया गया था।

नोएडा से घर आते समय बंद हो गया था मोबाइल

परिवार के मुताबिक, 24 नवंबर की सुबह शाश्वत ने फोन करके नोएडा से शाहजहांपुर आने की जानकारी दी थी। वह बस से घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में बस खराब हो गई। इसके बाद वह पैदल ही शाहजहांपुर की ओर चल पड़ा।

इसी दौरान उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाश के बाद परिजन उसे शाहजहांपुर लेकर आए।

पिता-मां दोनों सरकारी शिक्षक

शाश्वत के पिता प्रदीप शर्मा (45) और मां मृदुला शर्मा (38) संस्कृत विद्यालय में सरकारी शिक्षक हैं। उसका बड़ा भाई शिवांश शर्मा SBI बैंक में नौकरी करता है। परिवार में एक छोटी बहन भी है, जो अभी पढ़ाई कर रही है।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें