सपा पोस्टर (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

रावण ने भेष बदला, सीता मां चली गई... सपा के नए पोस्टर से मची हलचल, रावण से की योगी सरकार की तुलना

Lucknow Samajwadi Party Poster: पोस्टर में एक ओर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर है तो वहीं दूसरी तरफ भगवान राम और श्री कृष्ण की तस्वीर लगी है। साथ ही प्रदेश का नक्शा भी बना हुआ है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवेश यादव ने लगवाया पोस्टर

  • सपा दफ्तर के बहार लगे पोस्टर में यूपी सरकार पर भ्रष्‍टाचार करने के आरोप

  • पोस्‍टर में अखिलेश यादव की तस्‍वीर और प्रदेश का मानचित्र भी चित्रित

Poster Target Yogi Government: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले पोस्टर वॉर और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर प्रदेश की राजनीतिक को ताप दे रहा है। सपा नेता की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में माता सीता और रावण का जिक्र किया है। इसके माध्यम से सपा ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

पोस्टर में एक ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर है तो वहीं दूसरी तरफ भगवान राम और श्री कृष्ण की तस्वीर लगी है। साथ ही प्रदेश का नक्शा भी बना हुआ है।

पोस्टर में लिखा है 'रावण ने एक बार भेष बदला, सीता मां चली गई और यहां यूपी में 10 साल से भेष बदल कर लूट रहें है, भ्रष्टाचार कर रहे हैं।' यह पोस्टर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवेश यादव की ओर से लगवाया गया है। इसके माध्यम से सपा की ओर से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- सनातन को अपमानित करती है सपा

इस बाबत भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल एक्स पर, प्रेस पर और सुबह अपने कार्यालय पर पोस्टर लगाने तक ही सीमित है। ये पोस्टर सपा ने अपने ऊपर लगाया है। रुप बदलने का काम सपा करती है। कभी उन्होंने अपने रथ का रंग बदला तो कभी छात्र युवा सभा के ड्रेस का रंग बदला। एक ओर सपा प्रमुख अयोध्या जाने की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर अपने नेताओं से सनातन को अपमानित करने के बयान दिलवाते हैं। 2027 में भी जनता आपका नकाब उतारेगी।

चुनावी हलचल के बीच लगातार लगाए जा रहे पोस्टरों के माध्यम से सपा सत्ता पक्ष को घेरा जा रहा है। इससे पहले भी सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर चर्चा में रहा जिसमें सीधे तौर पर भाजपा के बुलडोजर नीति को चुनौती दी गई थी।

उस पोस्टर में लिखा था 'जो आए थे बुलडोजर से, वो जाएंगे साइकिल से' और साथ में लिखा है 'बुलडोजर वाली जुल्मी हुकूमत के सामने आ डटी है जनता अपनी साइकिल के साथ, इस घमंडी सत्ता के हर जुल्म के खिलाफ बदले की शुरूआत बदलापुर से'।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना