Agra: ताजमहल में बंदरों के आतंक के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, पुरातत्व विभाग कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

Agra News: ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक-पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पर्यटकों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं की मांग उठाई, आंदोलन की चेतावनी दी।
  SP Protests Over Monkey Menace For  Taj Mahal Tourist Safety in Agra
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samajwadi Party Protest Agra: आगरा में ताजमहल के दीदार के लिए देश-विदेश से हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन बीते कुछ दशकों से ताजमहल आने वाले पर्यटकों की दुश्वारियां भी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं। ताजमहल परिसर में बंदरों और कुत्तों के आतंक से पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन पर्यटकों पर बंदरों के हमले और मंकी बाइट की घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है।

पर्यटकों से जुड़ी इस समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान लेते हुए पार्टी पदाधिकारियों को इस मुद्दे पर आंदोलन करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में गुरुवार को सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हुए।

नारेबाजी करते हुए पुरातत्व विभाग के कार्यालय तक पहुंचे

सपा कार्यकर्ताओं ने फूल सैय्यद चौराहे से प्रदर्शन शुरू किया और नारेबाजी करते हुए पुरातत्व विभाग के कार्यालय तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने से क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनती दिखाई दी। कार्यकर्ताओं ने ताजमहल परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई।

  SP Protests Over Monkey Menace For  Taj Mahal Tourist Safety in Agra
तब्लीगी जमात से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, कोरोना संक्रमण के आरोप में दर्ज था मुकदमा

सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि ताजमहल विश्व धरोहर स्मारक है और यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके बावजूद पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुरातत्व विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।

सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शब्बीर अब्बास ने कहा कि ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने हल्ला बोल किया है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

उन्होंने यह भी मांग की कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क ताजमहल दर्शन की व्यवस्था की जाए, ताकि वे भी विश्व प्रसिद्ध स्मारक का दीदार कर सकें।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आगरा की बदहाल सड़कों का मुद्दा भी उठाया। शब्बीर अब्बास ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और आगरा की खराब सड़कें इसकी हकीकत बयां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वाले शहर में पर्यटकों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com