सपा ने जारी किया घोषणा-पत्र  (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

मह‍िलाओं को 40000 पेंशन, 10 लाख सरकारी नौकरियां...अखिलेश ने किस वर्ग से क्‍या वादा किया, 10 पॉइंट में जानि‍ए

Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने जनता के सामने अपना एजेंडा रख द‍िया है। उन्‍होंने वादा क‍ि 2027 में सपा की सरकार बनने पर महि‍लाओं को हर साल ₹40 हजार पेंशन देंगे।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • महि‍लाओं को हर साल ₹40 हजार पेंशन दी सपा

  • पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी नौकर‍ियों का वादा

  • हर महीने युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता

Samajwadi party Promises UP Election: यूपी चुनाव के करीब 3 महीने पहले अखिलेश यादव ने जनता के सामने अपना एजेंडा रख द‍िया है। उन्‍होंने वादा क‍ि क‍ि 2027 में सपा की सरकार बनने पर महि‍लाओं को हर साल ₹40 हजार पेंशन देंगे। बेटी के जन्‍म पर 10 ग्राम सोना म‍िलेगा।

इसके साथ ही उन्‍होंने बेरोजगार युवाओं को साधते हुए वादा क‍ि पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी पदों को भरने का फैसला करेंगे। साथ ही आंगनवाड़ी वर्कर व ठेका प्रथा वाले कर्मचारियों को सरकारी क‍िया जाएगा।

इसी तरह उन्‍होंने अपने घोषणा-पत्र में हर महीने युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने का वाद क‍िया। 10 पॉइंट में जानि‍ए सपा ने किस वर्ग से क्‍या क्‍या वादे किए...

1. युवाओं और बेरोजगारों से सपा का वादा

  • पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी पदों को तत्काल भरेंगे

  • 5 साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी

  • 2 से 3 करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में रोजगार

  • ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता

  • हर साल 5 लाख युवाओं को कौशल विकास केंद्रों से जोड़ेंगे

  • सरकारी भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर और परीक्षाओं के लिए 3 से 6 महीने की समयसीमा

  • पेपर लीक रोकने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, मंत्री व अफसर जिम्‍मेदार होंगे

2. छात्रों से सपा का वादा

  • 26 हजार बंद प्राथमिक स्‍कूलों को दोबारा खोला जाएगा

  • 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना फिर शुरू होगी

  • प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में वाईफाई की सुविधा

  • सभी तहसीलों में सरकारी डिग्री कॉलेज।

  • बड़े शहरों में छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास

  • शिक्षा पर GSDP का 6 प्रतिशत खर्च करने का वादा

3. किसानों से सपा का वादा

  • प्रदेश की 23 फसलों और दूध के लिए MSP की कानूनी गारंटी

  • आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलों के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था

  • सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ क‍िया जाएगा

  • 15 हजार करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाकर गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में होगा

  • गन्ने का मूल्य लागत के आधार पर हर साल बढ़ाया जाएगा

  • सिंचाई के लिए किसानों को फ्री बिजली मिलेगी

4. ग्रामीण परिवारों और गरीबों से वादा

  • ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक फ्री बिजली

  • ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान

  • गांवों में न्यू विलेज क्लस्टर विकसित किए जाएंगे

  • गांवों को इंटरनेट और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा

  • गरीबों के लिए 5 रुपये में भोजन देने वाली समाजवादी कैंटीन

  • BPL परिवारों को 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस

5. महिलाओं से सपा का वादा

  • बेटी के जन्‍म पर सरकार 10 ग्राम सोना देगी

  • बुजुर्ग महिला कारीगरों को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन

  • महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए डीजीपी के नियंत्रण में विशेष महिला पुलिस बल

  • महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई

  • महिला सशक्तिकरण के लिए विस्तृत घोषणापत्र बाद में जारी करेंगे

6. पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों से वादा

  • सरकार बनने पर जातिगत जनगणना शुरू करेंगे, जिससे सभी को लाभ म‍िले

  • PDA वर्ग के सामाजिक और आर्थिक विकास पर जोर दिया जाएगा

  • दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

  • प्रावइेट क्षेत्र के आरक्षण वाले स्‍कलों में पात्र छात्रों की फीस सरकार देगी

  • अनुसूचित जाति और जनजाति के उत्थान के लिए विशेष घटक योजना के तहत 20 प्रतिशत बजट खर्च

  • गरीब, पिछड़े और दलितों की जमीन पर कब्जा रोकने के लिए विशेष STF बनाई जाएगी

7. शिक्षकों व स्वास्थ्यकर्मियों से वादा

  • शिक्षा व्यवस्था में सभी रिक्त पद एक साल में भरे जाएंगे

  • अल्पकालिक संविदा भर्तियां बंद होंगी

  • शिक्षा मित्रों की बहाली के लिए विशेष भर्ती अभियान, संख्या दोगुनी करेंगे

  • शिक्षा मित्रों के मानदेय में 5,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी।

  • तीन साल में नियमित सरकारी नौकरी में शामिल करने की नीति

  • डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के सभी रिक्त पद तत्काल भरेंगे

  • जन स्वास्थ्य प्रबंधन कैडर बनाया जाएगा

8. मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर वादा

  • सभी 18 मंडलों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

  • सभी जिला अस्पतालों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा

  • जिला अस्पतालों में ICU और वेंटिलेटर की व्यवस्था।

  • लखनऊ के कैंसर अस्पताल को अत्याधुनिक बनाकर मुफ्त इलाज

  • ग्रामीण क्षेत्रों में 5 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

  • कुपोषण खत्म करने के लिए स्टेट न्यूट्रीशन मिशन को मजबूत किया जाएगा

9. बुजुर्गों और प्रवासी मजदूरों से वादा

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम लाएंगे

  • बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम और क्लब बनाए जाएंगे

  • प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष हेल्पलाइन बनाई जाएगी

  • प्रवासी मजदूरों की खुशहाली और कल्याण पर विशेष ध्यान

10. व्यापारियों, दुकानदारों से वादा

  • व्यापारियों और दुकानदारों को माफिया और बाहुबलियों से सुरक्षा

  • प्रमुख बाजारों में डायल 112 की गाड़ियां तैनात कर दी जाएंगी

  • जमीन कब्जाने वाले माफिया के खिलाफ विशेष कार्रवाई होगी

  • साइबर अपराध रोकने के लिए सभी जिलों में साइबर यूनिट

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA