Mann Ki Baat Highlights: महिला सशक्तिकरण पर PM मोदी का जोर, जानें 137वें एपिसोड की 5 बड़ी बातें

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 137वें एपिसोड में महिला सशक्तिकरण, पीएम स्वनिधि और इतिहास की वेबसाइट का जिक्र किया। जानें कार्यक्रम की 5 प्रमुख बातें।
pm narendra modi mann ki baat episode 137 highlights
पीएम नरेंद्र मोदी मन की बातसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Mann Ki Baat Episode 137 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 30 अगस्त की सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए।

मन की बात कार्यक्रम की 137वीं कड़ी में उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और आत्मनिर्भर बनती महिलाओं की प्रशंसा की। जानें पीएम मोदी के मन की बात की 5 प्रमुख बातें।

इतिहास जानने के लिए वेबसाइट

मन की बात के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने bharatrajya.com के फाउंडर कृष्ण शेषाद्रि से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी वेबसाइट का जिक्र करते हुए कहा कि वेबसाइट पर जाकर कोई भी एक साल चुनने पर यह पता लगाया जा सकता है कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसका शासन था। पीएम मोदी ने बताया कि इस वेबसाइट को मुंबई के कृष्ण शेषाद्रि ने तैयार किया है।

कृष्ण शेषाद्रि की वेबसाइट की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि कृष्ण शेषाद्रि की यह कोशिश इतिहास के छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट की मदद से छात्रों को इतिहास को आसान और दिलचस्प तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

कृष्ण शेषाद्रि की वेबसाइट से छात्रों को भारत के इतिहास और अलग-अलग समय में देश के विभिन्न हिस्सों पर शासन करने वाले शासकों के बारे में जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

टी.एस. निंगम्मा के बिजनेस की सराहना की

पीएम मोदी ने पीएम स्वनिधि स्कीम से बेंगलुरु की टी.एस. निंगम्मा के बिजनेस पर भी बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि बेंगलुरु की टी.एस. निंगम्मा का उदाहरण भी बहुत प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने और उनके पति ने मिलकर इडली और डोसा का छोटा सा बिजनेस शुरू किया था, लेकिन इसे आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कैपिटल की जरूरत थी। उन्हें पीएम स्वनिधि से भी मदद मिली।

अंतरिक्ष में उड़ान रही महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में उड़ान भर रही महिलाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी युवा महिलाओं के सपने धरती से परे अंतरिक्ष तक उड़ान भर रहे हैं और हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि भारत 'मिशन शक्तिसैट' (Mission ShakthiSAT) के जरिए दुनिया भर की हज़ारों महत्वाकांक्षी लड़कियों को एक साथ ला रहा है। यह अहम पहल 108 देशों की 12,000 छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करने और अंतरिक्ष इनोवेशन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने का मौका देती है।

pm narendra modi mann ki baat episode 137 highlights
Modi Uzbekistan Visit: पीएम मोदी पहुंचे ताशकंद, राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता

उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

मन की बात के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जब एक महिला का बिजनेस बढ़ता है, तो उसके साथ उसके पूरे परिवार का भविष्य भी आगे बढ़ता है बच्चों की पढ़ाई बेहतर होती है, घर की जरूरतें पूरी होती हैं, और उसका आत्मविश्वास बढ़ता है जो महिला सशक्तिकरण का जीता-जागता रूप है। मैं स्ट्रीट वेंडर के तौर पर काम करने वाली हमारी सभी बहनों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com