लखनऊ में कंगना रनौत के विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
लखनऊ

कंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO

Kangana Ranaut Viral Video: लखनऊ में कंगना रनौत के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा पुतले का हिस्सा छीनकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अमन मौर्या

Lucknow Congress Protest: भाजपा सांसद कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में विरोध करते हुए कंगना रनौत का पुतला फूंकने की कोशिश की। तभी उत्तर प्रदेश पुल‍िस के एक इंस्‍पेक्‍टर ने महिला कार्यकर्ताओं से सांसद के पुतले का एक ह‍िस्‍सा छीनकर दूर चला गया। इस दौरान महिला ने भी पुलिस का पीछा किया। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीड‍ियो में स्पष्ट देखा जा सकता है क‍ि राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के पार्टी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला जलाने की कोशिश की। उसी समय यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने हिम्मत द‍िखाते हुए करते हुए कार्यकर्ताओं से पुतले का एक हिस्सा झपटकर दूर भाग गया। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंगना रनौत ने गटर छाप बोलकर देश की बेटियों और महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने बीजेपी सांसद से माफी की मांग की है।

कंगना ने प्रदर्शनकारियों के अश्लील हरकतों पर दिया बयान

विवाद बढ़ने के बाद भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया और कहा कि मैं मीडिया के दोस्तों के लिए यह रील बना रही हूं, क्योंकि मैंने कुछ प्रदर्शनकारियों को सड़क पर बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं के सामने घटिया, अनैतिक और अश्लील हरकतें करने और उन्हें सामान्य बनाने से रोका है। हम समाज में इसे स्वीकार नहीं करते। हम नहीं चाहते कि हमारे घरों के बच्चे, हमारे बुज़ुर्गों के सामने ऐसी अश्लील हरकतों को देखें या उन्हें सेक्स से जुड़ी चीजों के तौर पर देखा जाए। हमें हमेशा शर्मिंदगी महसूस होती है।

जेनरेशन गटर वाले बयान पर मचा बवाल

बता दें, बॉलीबुड अभिनेत्री और लोकसभा में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने देश की युवा हिंदू महिलाओं की भाषा और लाइफस्‍टाइल को लेकर बयान दिया था। कंगना ने महिलाओं को 'जेनरेशन गटर' बोल द‍िया था। इस बयान को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी केवल महिला आरक्षण का दिखावा करती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन क‍िया और मॉल एवेन्‍यू चौराहे पर बीजेपी सांसद का पुतला फूंकने की कोशि‍श की।

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका