नगर निगम की टीम ने दो कुत्तों को किया रेस्क्यू (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: LDA के बाद आरोपी के घर पहुंची नगर निगम की टीम, दो कुत्तों को रेस्क्यू कर डॉग शेल्टर भेजा

Lucknow Triple Murder News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आरोपी के मकान पर आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। मकान को ध्वस्त करने का अंतिम फैसला विहित अधिकारी के आदेश के बाद लिया जाएगा।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • आरोपी के मकान पर अलग-अलग विभागों की कार्रवाई

  • मामले पर प्रशासन की नजर

  • आरोपी की कार को जब्त

Lucknow Triple Murder Update: सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी के घर पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कार्रवाई के बाद अब नगर निगम की टीम भी आरोपी के घर पहुंची। टीम ने घर में पाले गए दो कुत्तों को रेस्क्यू किया और उन्हें डॉग शेल्टर होम ले गई। नगर निगम की टीम आरोपी के घर पहुंची और वहां मौजूद दोनों कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें डॉग शेल्टर होम भेज दिया गया। दोनों कुत्ते देसी नस्ल के बताए जा रहे हैं।

ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद से ही आरोपी के मकान पर प्रशासन की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले LDA की टीम ने मकान को अवैध निर्माण बताते हुए सील कर दिया था। अब नगर निगम की टीम ने घर में मौजूद कुत्तों को रेस्क्यू करने की कार्रवाई की है। सआदतगंज इलाके में हुई इस वारदात के बाद मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। आरोपी के मकान पर अलग-अलग विभागों की कार्रवाई की जा रही है।

कल आरोपी के मकान पर हुई थी LDA की कार्रवाई

सआदतगंज ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी के मकान पर इससे पहले LDA ने कार्रवाई की थी। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की मदद से नजूल भूमि पर बनाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया था। आरोप था कि सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान मकान परिसर में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से आरोपी की कार को जब्त कर लिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मकान के ध्वस्तीकरण पर आदेश के बाद होगा फैसला

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने आरोपी के मकान पर आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। इस संबंध में विहित अधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है। मकान को ध्वस्त करने पर अंतिम फैसला विहित अधिकारी के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। फिलहाल प्राधिकरण मकान को सील कर चुका है और नजूल भूमि पर बनी दीवार को हटाने की कार्रवाई कर चुका है।

रिपोर्ट: ईशांक दीक्षित

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग