मृतक युवक व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लड़कियां (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

श्रद्धा दुबे जैसा लखनऊ में दूसरा केस, आर्केस्ट्रा डांसर ने युवक फंसाया, मौत से पहले बोला-एनकाउंटर की धमकी मिली

Lucknow Manish Suicide: ठाकुरगंज में मनीष ने जान देने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने आर्केस्ट्रा डांसर का जिक्र करते हुए 12 लाख की चोरी और अश्लीलता के झूठे आरोप लगाने की बात कही।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • लखनऊ में मनीष देशराज ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

  • वीडियो में पुलिस पर एनकाउंटर की धमकी देने का दावा किया

  • ठाकुरगंज पुलिस ने सपना रावत और नेहा परवीन को गिरफ्तार किया

लखनऊ में चर्चित मॉडल श्रद्धा दुबे केस जैसा एक और मामला सामने आया है। उस वक्त कारोबारी शिवा शर्मा ने ब्लैकमेल और मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए जान दी थी।

इसी तरह अब ठाकुरगंज में देशराज उर्फ मनीष ने ट्रेन से कटकर जान देने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने आर्केस्ट्रा डांसर नेहा और सपना का जिक्र करते हुए उस पर 12 लाख की चोरी और अश्लीलता के झूठे आरोप लगाने की बात कही।

इसके साथ ही उसने कहा कि जब पुलिस उसे पकड़कर ले गई थी, तो रास्ते में पुलिसवाले उस पर दबाव बना रहे थे और बार-बार एनकाउंटर धमकी दे रहे थे।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सपना रावत और नेहा परवीन को 10 नवंबर को बेगरिया ढाल से गिरफ्तार कर लिया है।

मौत से पहले वीडियो बनाकर बताई अपनी आपबीती

ठाकुरगंज के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने 8 नवंबर को भूहर पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। मौत से पहले उसने कई वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इनमें वह रोते हुए अपनी बात रखता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में देशराज ने खुद को बेगुनाह बताया। उसने सपना और नेहा पर चोरी और छेड़खानी के झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाने की बात कही।

देशराज ने वीडियो में आरोप लगाया कि पुलिस उसे अपने साथ ले जा रही थी, तब पुलिसकर्मी बार-बार एनकाउंटर करने और गोली मारने की धमकी दे रहे थे। उसके साथ गाली-गलौज भी की जा रही थी। जो दरोगा उसे साथ ले गया था, वह भी गोली मारने की धमकी दे रहा था।

देशराज ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह इतना पैसे दे सके। जब उसने कोई गलती नहीं की तो पैसे क्यों दें? अगर उसने कुछ किया होता तो पैसे दे देते।

उसने वीडियो में महेंद्र सिंह पर पैसे लेकर फरार होने का आरोप भी लगाया। देशराज के मुताबिक, इसके बावजूद वह लगातार कचहरी जाता रहा। वह पुलिस से दूर रहता है, ताकि किसी मामले में न फंसे। लेकिन धीरे-धीरे जब वह इस पूरे मामले में उलझते चला गया, तो कुछ समझ नहीं आ रहा था। डर के कारण किसी से कुछ नहीं कहा।

देशराज ने वीडियो में बताया कि दोपहर में अचानक एक फोन आया, जिसके बाद वह घबरा गया। इसके बाद उसने यह कदम उठाने का फैसला किया। अपनी परेशानी के लिए सपना और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया।

परिवार बोला- युवक को प्रताड़ित किया जा रहा था

परिजनों का आरोप है कि रुपये और जेवर चोरी के मामले को लेकर देशराज को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिवार ने यह भी दावा किया कि युवक को पहले ठाकुरगंज की भुअर चौकी पर ले जाया गया और फिर मोहान चौकी पर तैनात दरोगा सुवेचंद यादव ने उसे अपने पास बुलाकर प्रताड़ित किया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को छोड़ने के बदले पैसे की मांग भी की गई थी। उनका कहना है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर देशराज ने वीडियो बनाए और फिर जान दे दी।

दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनीष की मौत के मामले में लखनऊ पुलिस ने सपना रावत और नेहा परवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल