धीरेंद्र प्रताप सिंह  (सोर्स- फाइल फोटो)
लखनऊ

फॉर्च्यूनर में हत्या के बाद नहर में फेंका शव; हिंदूवादी नेता की मौत के बाद लखनऊ में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow Hindutva Leader Murder: लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव नहर से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Lucknow Dhirendra Pratap Singh Murder: लखनऊ में बेहद ही दिल दहला देना वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास नहर में उनका शव बरामद हुआ है। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इस सनसनखेज वारदात को उनकी ही फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंजाम दिया गया। इसके बाद उनके शव को उसी गाड़ी से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की।

उन्नाव के रहने वाले थे धीरेंद्र प्रताप सिंह

बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे। मामलें की शुरुआती जांच में पुलिस ने जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का शक जताया है। इस मामले में धीरेंद्र के ड्राइवर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने विरोधियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट करने में जुटी है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर