पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
लखनऊ

लखनऊ अग्निकांड पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कई नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा

Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज में भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

स्निग्धा श्रीवास्तव

PM Modi Announces Compensation For Lucknow Aliganj Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को दिल दहला देने वाले अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर दिया है। इस भीषण अग्निकांड में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 से ज्यादा झुलसे स्टूडेंट्स को बाहर निकाले गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सोशल मीडिया संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम ने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

राजनाथ सिंह ने व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट करते हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

भावुक हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ में कोचिंग संस्थान के भीषण अग्निकांड पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक नजर आए। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम की आंखें नम हो गईं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

अलीगढ़ से वापस आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अलीगढ़ में सीएम योगी ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में  अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आये हैं। उनकी दुखद मौत हो गई है। इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है। सीएम ने कहा कि जिन्होंने जान खोई है उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को भी मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अखिलेश यादव ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि..जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं है। पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे साथ ही इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो। बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके हमे ऐसी कोशिश होनी चाहिए।

अलीगंज सेक्टर डी मे लगी आग

बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज सेक्टर डी इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की कोचिंग औक हेड हॉपर स्टूडियो है। जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि आग की वजह से छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक छात्र ने पहले फ्लोर से कूद कर अपनी जान बचाई। वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बेसमेंट में लगे AC में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची