इरम स्कूल में आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
लखनऊ

Fire Tragedy: लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड के बाद अब इरम स्कूल में लगी आग, खाली भवन होने से टला बड़ा हादसा

UP School Fire Tragedy: लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित इरम स्कूल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि घटना के समय स्कूल खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई

स्निग्धा श्रीवास्तव

Lucknow School Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड की दहशत से अभी तक जनता उबर नही पाई है तभी मंगलवार को एक बार फिर आग लगने की घटना से राजधानी में हडकंप मच गया हैष हालांकि इस अग्निकांड में अभी किसी तरह की जान-माल की हानि की बात सामने नहीं आई है।

इरम स्कूल में अचानक लगी आग

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपबेल रोड स्थित इरम स्कूल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त स्कूल में आग लगी, उस वक्त स्कूल की बिल्डिंग खाली थी। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

आनन फानन में लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया जिसके बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। तत्काल कार्रवाई के कारण आग स्कूल के बाकी हिस्सों में नहीं फैल सका और बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची टीम फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

स्कूल की प्रिंसिपल का बयान

स्कूल की प्रिंसिपल ऋचा सक्सेना ने बताया कि एग्जॉस्ट फैन में आई तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। हालांकि फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप