उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
लखनऊ

लखनऊ अग्निकांड: अलीगंज हादसे में 15 बच्चों की मौत, सामने आई मृतकों और घायलों की पूरी सूची

CM Yogi Compensation Aliganj Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की सूची जारी हो गई है। सीएम योगी ने 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

अमन मौर्या

Lucknow Coaching Center Fire Victims List: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके से पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों से बात करके हर संभव मदद के न‍िर्देश द‍िए हैं।

CM योगी जताई संवेदना

सीएम योगी हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

सामने आया मृतकों के नाम

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड हादसे मे मृतकों की पहचान कर ली गई है। हादसे में मृतकों में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमणि, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्य, अब्दुल रहमान, सूरज शाह, भाहजान, जयनिल चक्रवर्ती, मोहम्मद अम्मार , सुमल्या शामिल हैं और घायलों में जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेन्द्र, अभिषेक, पंकज जोशी, गौरव कुमार है।

मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।

घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, घटना बहुत दुखद है, 15 बच्चे हताहत हुए हैं। रात में पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जा रही है। टीमें बना दी गई है। घायलों का अच्छे से इलाज हो रहा है। हमने स्वयं घायलों से बात की है। एक को अधिक चोट लगी है उसका ऑपरेशन जारी है। इस घटना से मेरा मन बहुत दुखी है। पहली मंजिल से आग का धुआँ आया। सीढ़ियों में आग थी। कुछ लोग केबल के सहारे नीचे आए और कुछ कूद गए। रक्षा मंत्री लखनऊ पहुंच रहे हैं, उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें