हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल; छठ मनाने जा रहे थे सभी

Agra Lucknow Expressway Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलट गई। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। बस भिवाड़ी से छपरा जा रही थी।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • भिवाड़ी से छपरा जा रही थी बस

  • करीब 40 फीट गहरी खाई में पलटी बस

  • तीन यात्रियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। सभी यात्री छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि वहां 13 घायलों का इलाज किया जा रहा है। एक मरीज को ब्रॉट डेड लाया गया था और दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है।

टायर फटने से बस अनियंत्रित होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा लखनऊ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पारा थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने के बाद ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद बस सड़क से नीचे करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

जेसीबी से बस तोड़कर यात्रियों को निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बस में कई यात्री फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से बस को तोड़ा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ की दो टीमें जुटीं।

घायलों को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू पहुंचाया गया। बचाव अभियान के दौरान पुलिसकर्मी छोटे बच्चों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले जाते दिखाई दिए।

बस में 42 लोग सवार थे, तीन की मौत

डीसीपी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में बस में कुल 42 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। इनमें से 29 को लोकबंधु अस्पताल और 13 को केजीएमयू भेजा गया।

लोकबंधु अस्पताल में एक यात्री को पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घायल और मृत यात्रियों की हुई पहचान

अब तक 12 घायलों और एक मृतक की पहचान हुई है। घायलों में वैशाली की चांदनी, उनकी दो साल की बेटी आरोही, तीन साल की संध्या, गोपालगंज के बलविंदर (45), जगदीश राम (47), औरंगाबाद के पप्पू तिवारी (19), छपरा के रामविलास (50), आजमगढ़ के अभिषेक (26) और देवलाश (39), महाराजगंज के श्यामदेव (24) तथा देवरिया के साहिल निषाद और योगी शामिल हैं।

वहीं, मृतकों में एक की पहचान शंकर रजक (63) के रूप में हुई है। वह बिहार के बेगूसराय जिले के गरहारा के रहने वाले थे।

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में