इस्लाम में तलाक लेने की प्रक्रिया खुला क्या है ?  (सोर्स : सोशल मीडिया)
लखनऊ

मुस्लिम कानून में ‘खुला’ क्या है? आइये जानते हैं क्या है तलाक लेने की 'खुला' प्रक्रिया

'KHULA' Divorce Process Islam: 'खुला' का प्रावधान मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरियत) एप्लीकेशन एक्ट, 1937 (विशेष रूप से धारा 2) पारंपरिक इस्लामी शरीयत के सिद्धांतों तहत आता है।

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • खुला पत्नी का अधिकार है इसमें पति की सहमति जरूरी नहीं

  • मेहर वापसी अनिवार्य नहीं, पति इसे आधार नहीं बना सकता

  • मौलवी की अनुमति जरूरी नहीं पत्नी कानूनी फैसले के लिए अदालत जा सकती है

'Khula' Form Divorce Wife Demand Divorce Husband: जब पति और पत्नी दोनों अलग होने और अपनी शादी को ख़त्म करने के लिए सहमत होते हैं तो वे आपसी सहमति से तलाक का विकल्प चुन सकते हैं, इस्लाम में आपसी सहमति से तलाक से सम्बंधित कुछ प्रावधान बताये गए हैं जिसमें ‘खुला’ का जिक्र आता है। 

खुला तलाक का एक रूप है जिसके तहत पत्नी अपने पति से तलाक मांग सकती है खुला में तलाक का प्रस्ताव पत्नी द्वारा दिया जाता है।

मुआवजे के रूप में पत्नी मेहर या कोई अन्य बराबर का अधिकार पति के पक्ष में त्यागने और इद्दत का पालन करने के लिए बाध्य होती है। मुआवज़ा न देने की स्थिति में खुला द्वारा तलाक अवैध नहीं होता है, हालाँकि पति इसके लिए मुकदमा दायर कर सकता है।

खुला के लिए पति की सहमति अनिवार्य नहीं

खुला लेने का अधिकार पत्नी को है और वह अपने वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट होने पर स्वयं खुला की पहल कर सकती है। कुरआन मजीद की सूरह अल-बक़रह, आयत 229 में खुला का आधार बताया गया है कि यदि पति-पत्नी को यह आशंका हो कि वे अल्लाह की निर्धारित सीमाओं का पालन नहीं कर सकेंगे, तो पत्नी द्वारा कुछ प्रतिफल देकर विवाह से मुक्ति लेने में कोई दोष नहीं है।

खुला में पत्नी मेहर वापस कर सकती है या उसे छोड़ सकती है। पत्नी की इच्छा और निर्णय खुला का प्रमुख आधार है। खुला के लिए पति की सहमति अनिवार्य नहीं है और पति के इनकार या मध्यस्थता में उपस्थित न होने से पत्नी का अधिकार समाप्त नहीं होता।

मौलवी की इजाजत नहीं चाहिए

खुला लेने के लिए किसी मौलवी या धार्मिक संस्था की अनुमति अनिवार्य नहीं बताई गई है और महिला स्वयं इसकी प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

पति-पत्नी के बीच सुलह और मध्यस्थता का प्रयास किया जाना चाहिए, लेकिन यदि पति सुलह के लिए उपस्थित नहीं होता, तो पत्नी अपने अधिकार का प्रयोग कर सकती है। खुला विवाह संबंध समाप्त करने का एक माध्यम है, जिसमें पहल पत्नी की ओर से होती है।

कुरआन में मिला है खुला का अधिकार

इसके अतिरिक्त, कुरआन में खुला कराने के लिए किसी मौलवी या धार्मिक संस्था को अनिवार्य फीस देने का स्पष्ट नियम नहीं बताया गया है।

इसलिए महिला अपने कुरआन के अधिकार के तहत खुला की पहल कर सकती है और धार्मिक संस्थाओं द्वारा अनावश्यक बाधा या शुल्क लगाए जाने का विरोध कर सकती है।

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?