पुरुषों की तरह लखनऊ की मुस्लिम महिला ने खत्म किया अपना निकाह; आजादी के समय भी एक महिला ऐसे ही हुई थी आजाद

Lucknow Woman Baby Khan Hina Announces Khula: पत्नी व बच्चों की जिम्मेदारी न उठाए जाने के कारण बेबी खान हिना ने खुला की घोषणा की। खुला लेने के लिए न तो किसी मौलवी की जरूरत है और न ही पति की सहमति की।
baby khan hina
महिला ने किया 'खुला' का ऐलान(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लखनऊ में मुस्लिम महिला ने अपने पति से निकाह खत्म करने के लिए किया खुला का ऐलान

  • अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों से तंग आकर बेबी खान हिना ने लिया फैसला

  • दो बार मध्यस्थता के लिए भेजा पत्र, लेकिन नहीं आया पति तो महिला ने लिए ये फैसला

Muslim Women Right to Khula: जिस तरह मुस्लिम पुरुष तीन तलाक लेकर अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म कर सकते हैं, उसी तरह मुस्लिम महिलाएं भी अपने पति से के साथ अपना वैवाहिक संबंध समाप्त कर सकती हैं। इस प्रक्रिया को 'खुला' कहते हैं। इसके माध्यम से मुस्लिम महिलाएं अपने पति से अलग होकर खुद को वैवाहिक बंधन से मुक्त कर सकती हैं। 1947 में सीतापुर की शफीकुन ने ऐसा किया था और अब लखनऊ में बेबी खान हिना ने पति से निकाह खत्म करने के लिए खुला का ऐलान किया है।

2019 में हुआ था निकाह

बेबी खान हिना ने कुरआन और शरीयत के अधिकार के तहत यह कदम उठाया है। उन्होंने 20 नवंबर 2026 को अपने पति वस्सन ख़ान को ‘खुला’ दिए जाने की औपचारिक घोषणा की। एक प्रेस वार्ता में बेबी खान हिना ने बताया कि उनका निकाह 07 अप्रैल 2019 को मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत हुआ था।

अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों से तंग आकर बेबी खान हिना ने अपने पूरे होश-ओ-हवास में इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने अपने पति को अपना 'खुलानामा' रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेजा है।

मध्यस्थता के लिए नहीं आया था पति

इससे पहले बेबी खान हिना ने 04 जुलाई 2026 को तथा उसके बाद 07 अगस्त 2026 को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से पति वस्सन खान को पत्र भेजकर मध्यस्थता के लिए बुलाया था। दोनों नोटिस मिलने के बावजूद पति वस्सन खान सुलह के लिए नहीं आया।

ऐसे में पत्नी व बच्चों की किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी न उठाए जाने के कारण, बेबी खान हिना ने अपने कुरआनी अधिकार का प्रयोग करते हुए पति वस्सन खान के साथ वैवाहिक जीवन में रहने से इनकार कर खुला की घोषणा की। महिला ने दावा किया कि खुला लेने के लिए न तो किसी मौलवी की जरूरत है और न ही पति की सहमति की।

baby khan hina
अलीगढ़ की मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने रखा करवाचौथ का व्रत, छलनी से देखा शौहर का चेहरा

क्या होता है खुला का अर्थ

'खुला' का शाब्दिक अर्थ है कोई चीज निकालना या दूर धकेलना अर्थात् पति को कुछ मुआवजा (मेहर को छोड़ना) देकर पत्नी द्वारा विवाह को बर्खास्त करना।

मामले में बेबी खान हिना ने खुला दिए जाने के अपने कदम को पूरी तरह जायज ठहराया है। इसके लिए उन्होंने तीन ठोस प्रमाणों का जिक्र भी किया। पहला कुरआन की आयत (2ः229), दूसरा सहीह हदीस और तीसरा 1946 का ऐतिहासिक दस्तावेज, जो भारत में खुला के आम प्रचलन को साबित करता है।

1947 में सीतापुर में महिला ने लिया था खुला

बेबी खान हिना ने 1947 के सीतापुर का ऐतिहासिक मामले का भी ज़िक्र किये है। साल 1947 में सीतापुर जिले की शफीकुन ने अपने पति मोहम्मद इसहाक को मेहर की रकम छोड़ते हुए खुलानाम भेजा था। उन्होंने अपने खुलानामा में लिखा था कि वे अपने शौहर की ज़ौजियत में नहीं रहना चाहतीं। इस तरह उनका विवाह खारिज हो गया था।

इस पर प्रिवी काउंसिल ने स्पष्ट किया था कि खुला वैवाहिक संबंध समाप्त करना का वह तरीका है जिसमें पत्नी वैवाहिक संबंधों से खुद को आजाद करने के लिए पहल करती है और छुटकारा पाने के बदले पति को कुछ प्रतिफल (मेहर छोड़ देना आदि) देती है।

इस बाबत जून 2025 में तेलंगाना हाईकोर्ट ने और अप्रैल 2021 में केरल हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को खुला के अधिकार को एकतरफा और पूर्ण मानते हुए इसे पति की मर्जी से पूरी तरह स्वतंत्र करार दिया है अर्थात शादी से अलग होने के लिए महिला को न ही पति की 'हां' की ज़रूरत होती है और न ही किसी के सामने कोई वजह या सबूत पेश करना होता है।

baby khan hina
आमिर खान के गौरी स्प्रैट से शादी करने पर जारी हुआ फतवा, मुफ्ती बोले- गैर-मुस्लिम महिला से निकाह 'हराम'