लखनऊ पुलिस ने मोबाइल वापस लौटाए (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

लखनऊ में 50.50 लाख के 233 मोबाइल बरामद, फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे, पुलिस का जताया आभार

Lucknow Police Recovered 233 Mobile Phones: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाने पर डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुम या चोरी हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • डीसीपी पश्चिम की साइबर सेल, सर्विलांस सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम की बड़ी सफलता

  • लगभग 50.50 लाख की कीमत के 233 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद

  • गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन पुलिस ने मालिकों को लौटाए, लोगों ने पुलिस का किया धन्यवाद

Rs 50.50 Lakh Worth Mobile Phones Recovered: सालों पहले अगर किसी का मोबाइल चोरी हो जाए तो वह उसे मिलने की उम्मीद ही छोड़ दे। लेकिन शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने जब लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल वापस किए तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाने पर डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुम या चोरी हुए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। मोबाइल फोन पाकर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया। लौटाए मोबाइल में कई ऐसे भी थे जो साल भर पहले चोरी हो गये थे। डीसीपी पश्चिम की साइबर सेल, सर्विलांस सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम को बड़ी सफलता मिली है।

लोगों को लौटाए 233 मोबाइल

टीम ने लगभग 50.50 लाख की कीमत के 233 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए थे। इसमें 55 रेडमी, 40 ओप्पो, 39 वीवो, 35 रियलमी, 29 वन प्लस और 20 सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के फोन थे।

ये फोन थाना अमीनाबाद, नाका, कैसरबाग, काकोरी, पारा, दुबग्गा, चौक और वजीरगंज से चोरी हुए या खो गए। इन मोबाइलों को पुलिस ने बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया। इस बाबत डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कैसरबाग थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

पुलिस की लोगों से अपील

इसके साथ ही लखनऊ पुलिस की ओर से लोगों से मोबाइल फोन खोने पर तुरंत UPCOP पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की गई। पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक/ट्रेसिंग की शिकायत करें और नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी।

मोबाइल पाने वाले लोगों ने पुलिस की सक्रियता की लोगों में जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि मोबाइल वापस पाने की उम्मी नहीं थी लेकिन पुलिस के प्रयासों से फोन दोबारा मिल गया।

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!