जमीन पर पड़ा दीपक कुमार का शव (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

झांसी में भाई दूज पर परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, छत से गिरकर रेलकर्मी की मौत, VIDEO सामने आया

Jhansi Railway Employee Death: झांसी में भाई दूज पर पत्नी के मायके जाने के बाद छत पर गमले ठीक कर रहे रेलकर्मी की संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है।

आकाश साहू, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlight:

  • झांसी में छत से गिरकर 35 वर्षीय रेलकर्मी दीपक कुमार की मौत

  • भाई दूज पर पत्नी गई थीं मायके, शाम 4 बजे हुआ हादसा

  • सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, छत पर नहीं बनी थी बाउंड्रीवॉल

Railway Employee Death VIDEO: झांसी में भाई दूज के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी मायके में भाई को टीका लगाने गई थीं। इधर, घर लौटने के बाद रेलकर्मी पति छत पर रखे गमलों को व्यवस्थित करने पहुंचे।

इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे सड़क पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

छत पर गमले ठीक करते समय हुआ हादसा

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर-9 स्थित न्यू कछियाना मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। वह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और ट्रॉली मैन के पद पर कार्यरत थे।

परिजनों के मुताबिक, भाई दूज पर दीपक अपनी पत्नी आरती को बंगरा जाने वाली बस में बैठाकर घर लौट आए थे। आरती अपने मायके में भाई को टीका लगाने गई थीं। घर पहुंचने के बाद शाम करीब 4 बजे दीपक छत पर रखे पौधों के गमलों को व्यवस्थित करने के लिए गए।

छत पर बाउंड्रीवॉल नहीं थी

बताया गया कि मकान की छत के किनारे बाउंड्रीवॉल नहीं बनी थी। गमलों को ठीक करते समय अचानक दीपक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरे। परिजन उन्हें तुरंत रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें पहले एक गमला छत से नीचे सड़क पर गिरता दिखाई देता है। इसके कुछ ही क्षण बाद दीपक भी नीचे गिर जाते हैं। झांसी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया

दीपक की शादी साल 2017 में आरती से हुई थी। उनके दो छोटे बेटे हैं। भाई दूज के दिन पत्नी मायके में भाई को टीका लगाने गई थीं, लेकिन इसी बीच पति की मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। दीपक की मौत के बाद पत्नी और दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है।

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका