मां के अंतिम दर्शन कर सीएम योगी रो पड़े सोर्स- PTI
लखनऊ

मां के अंतिम दर्शन कर रो पड़े CM योगी, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे; आज हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Mother Savitri Devi Funeral: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को अंतिम संस्कार होगा। मां के अंतिम दर्शन कर सीएम योगी रो पड़े, उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • मां के अंतिम दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ रो पड़े

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां की अर्थी को कंधा दिया

  • हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा, कई बड़े शामिल होने पहुंचे

Yogi Adityanath Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले घर पर अंतिम रस्में हुईं, फिर सुबह अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए निकली। इस दौरान मां के अंतिम दर्शन कर सीएम योगी रो पड़े, उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए। इससे पहले वे रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे, उन्होंने खाना भी नहीं खाया।

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर सुबह करीब 11:30 बजे होगा। जिसमें यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी के शामिल होंगे।

अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी शाम को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

कल हुआ था सीएम की मां का निधन

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह 91 वर्ष की थीं। गांव के लोगों के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद सीएम शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान मिली थी सूचना

सीएम को शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान मां के निधन की जानकारी मिली थी। उस समय वह युवाओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने थे।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद रवि किशन को सबसे पहले निधन की खबर मिली थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को इसकी जानकारी दी। करीब 61 मिनट का संबोधन पूरा करने के बाद अवनीश अवस्थी ने मुख्यमंत्री को मंच के पीछे जाकर यह सूचना दी।

गोरखनाथ मंदिर में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि

सावित्री देवी के निधन पर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने संस्थाओं की ओर से संवेदना व्यक्त की।

Aaj Ka Mausam: चक्रवात Akvan कमजोर पड़ा, फिर भी 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट; ओडिशा-बंगाल में बाढ़ का खतरा

नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन, मोदी के विजन, मिशन और एक्शन की कहानियां

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा