लखनऊ अग्निकांड(Image- Social Media) 
लखनऊ

लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी ने रद्द किया दौरा, लौट रहे राजधानी, 15 लोगों की मौत से पसरा मातम

Lucknow Fire Tragedy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ समेत सभी कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। 

अर्पित शुक्ला

CM Yogi on Lucknow Fire Tragedy: राजधानी लखनऊ के पुरनिया स्थित एक इमारत में हुए दिल दहला देने वाले अग्निकांड ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे की भयावहता और बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ समेत सभी कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।

सीएम योगी ने अलीगढ़ में मंच पर कहा, 'मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है। उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं। उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है।'

कड़ी कार्रवाई के संकेत

सीएम योगी ने आगे कहा कि जिन्होंने जान खोई, उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मैं स्वयं भी वहां प्रस्थान कर रहा हूं, जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दी जा सके और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें।

ब्रजेश पाठक मौके पर मौजूद

इस हादसे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्राथमिकता इमारत के अंदर फंसे किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि कितने लोग फंसे हो सकते हैं, इस बारे में चश्मदीदों से अलग-अलग तरह की जानकारी मिल रही है। कुछ वक्त बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पाठक ने बताया कि इमारत में आग लगी थी और लोगों को अग्निशमन दल के कर्मचारी सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तककोई नहीं मिला है। सभी कमरों और शौचालय की जांच कर ली गई है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट