सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की शिकायतें  सोर्स- नवभारत लाइव
लखनऊ

जनता दर्शन में पुलिस की शिकायतों पर भड़के CM योगी, SSP से लेकर थानेदारों तक को दी सख्त चेतावनी

CM Yogi Adityanath Janta Darshan: जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान पुलिस और भू-माफिया के खिलाफ सीएम योगी ने त्वरित समाधान के साथ-साथ अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं।

राजेश कुमार मिश्र, अमन मौर्या

CM Yogi Strict On Police complaints: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए।

उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बच्चों का हाल जाना और चॉकलेट दीं

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए नन्हे-मुन्नों का हालचाल जाना। उनकी पढ़ाई और उनकी रुचि के बारे में भी पूछा। सीएम ने बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ो और अन्य गतिविधियों (खेल, संगीत, कला आदि) में भी हिस्सा लो। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की शिकायतें

पुलिस से जुड़ीं शिकायतों पर सख्त हुए सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष कुछ पीड़ितों ने पुलिस से जुड़ी अलग-अलग शिकायतें बताईं। इस पर सीएम सख्त हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी ध्यान दें, किसी भी मामले में थाना, चौकी, बीट स्तर पर हीलाहवाली की शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी। हर मामले में दोषियों पर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की शिकायतें

हर पीड़ित के पास चलकर पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठे हर पीड़ित के पास खुद चलकर गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को ध्यान से सुना। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड