बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त क‍िया  (सोर्स- नवभारत लाइव)
लखनऊ

झांसी में फिर तोड़ी गई बाबा साहेब की प्रतिमा, कैमरे में कैद हुई युवती की करतूत, वीड‍ियो वायरल

Jhansi Ambedkar Statue damaged: झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। तालाबपुरा मोहल्ले में हुई इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

आकाश साहू, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • चिरगांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त क‍िया

  • CCTV फुटेज में युतवी प्रतिमा पर चढ़कर पत्थर से वार करती द‍िखी

  • पुल‍िस ने केस दर्ज कर CCTV से की युवती की पहचान

Ambedkar Statue CCTV Footage: झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। तालाबपुरा मोहल्ले में हुई इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

इसमें एक युवती प्रतिमा पर चढ़कर पत्थर जैसी वस्तु से चेहरे और हाथ के हिस्से पर वार करती दिखाई दे रही है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

CCTV फुटेज के मुताबिक, युवती प्रतिमा के पास पहुंचती है और उस पर चढ़ जाती है। इसके बाद हाथ में मौजूद पत्थर जैसी वस्तु से प्रतिमा के चेहरे और हाथ पर कई बार वार करती है। कुछ देर बाद वह वहां से चली जाती है। हालांकि, थोड़ी देर बाद दोबारा लौटकर आती है और फिर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाती है। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

चिरगांव क्षेत्र में बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जुलाई में ग्राम देवरा में भी प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद नवंबर में भी उसी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली थी। इन घटनाओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

CCTV से हुई युवती की पहचान

चिरगांव पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज के आधार पर शिवांगी वाल्मीकि नाम की युवती की पहचान की गई है। पुलिस का कहना है कि युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद बढ़ाई गई निगरानी

झांसी में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने और ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की है।

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान