गैंगस्टर नसीम दुर्रानी (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

मंत्री के दफ्तर के बाहर मर्डर करने वाला गैंगस्टर ढेर, बुलंदशहर में हुआ एनकाउंटर; अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा था

UP STF Nasim Durrani Encounter: नोएडा एसटीएफ ने शुक्रवार को बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसने दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर हत्या की थी।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • मंत्री के दफ्तर के बाहर मर्डर करने वाले का एनकाउंटर

  • एसटीएफ ने बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को किया ढेर

  • चार दिन पहले युवक का मर्डर कर हो गया था फरार

Bulandshahr Police Encounter: नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बुलंदशहर में गाजियाबाद के गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

वह दिल्ली में 16 नवंबर को मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या को अंजाम देने के बाद फरार हो गया गया था, पुलिस ने चार दिन के भीतर उसे मार गिराया।

गोली लगने से घायल नसीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नसीम पर दर्ज थे हत्या और लूट के 25 मामले

गाजियाबाद के रहने वाला नसीम दुर्रानी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपना दबदबा बनाए हुए था। उसके खिलाफ हत्या और लूट जैसे करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि नसीम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से जुड़ा हुआ था।

साल 2017 में छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी। इसक अलावा इस पर पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह की हत्या की प्लानिंग का भी आरोप लगा था।

ऑटोमेटिक पिस्टल से चलाई थीं 15 से 20 गोलियां

समीर की हत्या के मामले में सामने आया था कि उस पर ऑटोमेटिक पिस्टल से 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई थी। वारदात के समय समीर अपने दोस्त रिजवान के साथ स्कूटी से जा रहा था। आपसी रंजिश और गैंगवार के चलते हुई इस हत्या के बाद नसीम फरार हो गया था।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बुलंदशहर में उसे घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उसे कई गोलियां लगीं।

पुलिस को देखकर कर शुरु कर फायरिंग

एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, गैंगस्टर नसीम दुर्रानी पुलिस को देखकर एक बाइक से भाग रहा था। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, तो पकड़े जाने के डर से नसीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान मुठभेड़ में उसे गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत उसे अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला