बाराबंकी में दुखद घटना (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

तीन बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, ट्रैक पर शवों का दिखा खौफनाक मं​जर, बाराबंकी में हुई दर्दनाक घटना

Barabanki Tragic Death: मृतका के पति ने बताया कि पत्नी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अगस्त में उसका ऑपरेशन हुआ था जिसमें गर्भाश्य हटा दिया गया था। बेटा होने की उम्मीद खत्म होने से वह डिप्रेशन में थी।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • ट्रेन की चपेट में आकर किरण देवी पाल और उनकी तीन बेटियों की मौत

  • घटना के समय पति राम तेज पाल और बड़ी बेटी गए हुए थे बाजार

  • लंबे समय से बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ रही थीं मृतका किरण देवी

Mother And Three Daughters Died: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दिन दहला देने वाला यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में ग्रीडगंज मोहल्ला के पास जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन (13152) से हुआ। शुक्रवार को हुई इस घटना में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक के पास पड़े क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लखनऊ में वन विभाग में कार्यरत रामतेज पाल बहराइच के ग्राम दिकोलिया निवासी हैं। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रीडगंज मोहल्ले में अपनी पत्नी किरन पाल, चार बेटियों के रिया (11), तनिष्का (7), अनुष्का (7) और काव्या (5) के साथ रहते थे। रामतेज पाल ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अगस्त में किरन का ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था जिसमें उसका गर्भाश्य हटा दिया गया था। बेटा होने की उम्मीद खत्म होने से वह डिप्रेशन में थी।

लाशों का ऐसा मंजर कि पत्थर दिलों के भी रोंगटे खड़े हो जाएं

रामतेज पाल अपनी बड़े बेटी रिया के साथ सामान लेने बाजार गए थे। जब वह लौटे और अपनी पत्नी और बेटियों को न देख उन्होंने अपने ममेरे भाई से पूछा तो उसने बताया कि भाभी तीनों बेटियों को लेकर बाजार गई है। रामतेज पाल ने अपने भाई से कहा कि रास्ते में कुछ लोग एक महिला और उसके तीन बच्चों की ट्रेन के कटकर मौत की बात कर रहे हैं।

तभी रामतेज ने रेल ट्रैक पर जाकर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। रेल ट्रैक पर उसकी पत्नी का कटा हुआ सिर और धड़ पड़ा था और उसकी बेटियों के शव भी क्षत विक्षत पड़े थे। किसी का हाथ कहीं तो किसी का पैर कहीं और पड़ा था। चार की शवों का ऐसा वीभत्स नजारा था कि जिसने भी देखा सिहर उठा। बाराबंकी जिले की पुलिस और GRP मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

परिवार में शोक की लहर

एक साथ चार लोगों की जान जाने से परिजनों में गम का माहौल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में तनिष्का (7) और अनुष्का (7) जुड़वां बहनें थी। इस मामले में सीओ सिटी आफताब आलम का कहना है कि ट्रेन से कटकर महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

डिप्रेशन एक आम समस्या है जो दिखाई नहीं देती लेकिन अंदर ही अंदर इंसान को खोखला कर देते है। किरन पाल बेटी की उम्मीद खोने से डिप्रेशन में थी। इस कठिन समय में उनके साथ उनके पति के अलावा और कोई नहीं था जिससे वह बात कर सकें। ऐसे में आवश्यक है कि हम अपने आसपास के लोगों से बातचीत करें और उनके दिल का हाल सुनें ताकि फिर कोई डिप्रेशन के कारण ऐसा घातक कदम न उठाए।

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रेहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान