

HIGHLIGHTS
BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या
परिजनों ने 2 युवकों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
17 वर्षीय महिला क्रिकेटर नंदिनी की मौत के बाद परिजन शोकमय
Telangana Female Cricketer Death Case: तेलंगाना में BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद ये खबर हर किसी को हैरान कर रही है। तेलंगाना के विकाराबाद में हुई इस घटना के बाद हर कोई सोच रहा है कि अच्छा-भला करियर छोड़कर कोई क्यों ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर गया। दरअसल, परिजनों का आरोप है कि 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर नंदिनी ने 2 मनचले युवकों से परेशान होकर ये कदम उठाया है।
BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर की मौत के बाद मामला गर्माता जा रहा है। नंदिनी के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इसका विरोध प्रदर्शन भी किया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेटर नंदिनी यलाल मंडल के संगय्यापल्ली गांव की रहने वाली थी। वे विकाराबाद में पढ़ाई और क्रिकेट की ट्रेनिंग के सिलसिले में दादी के साथ रहते थे। हाल ही में वे BCCI की अंडर-19 टीम में चुनी गई थी।
उनका कहना है कि नंदिनी की मौत की वजह प्रताड़ना है। कुछ दिन से एक लड़का नंदिनी का पीछा कर रहा था, प्यार के नाम पर उसे बुरी तरह देखता था। एक दूसरा लड़का भी उसके साथ लड़की को परेशान करता था। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी ने ये बड़ा फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं कर पाई।