21 साल बड़े शादीशुदा प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से महिला कांस्टेबल ने की थी आत्महत्या! पुलिस ने किया गिरफ्तार

Woman Constable Suicide: कानपुर में महिला कांस्टेबल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके शादीशुदा कोचिंग टीचर विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।
Kanpur Woman Constable Suicide Case: Married Coach Arrested Over Alleged Mental Harassment
मृतक महिला कांस्टेबल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur Woman Constable Cuicide Case: कानपुर में महिला कांस्टेबल की आत्महत्या के मामले में महिला कांस्टेबल से 23 साल उम्र में बड़े शादीशुदा प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी महिला कांस्टेबल का कोचिंग टीचर था। कुछ दिनों से महिला कांस्टेबल की एक अन्य व्यक्ति से बातचीत होने लगी थी जिसके चलते दोनों के बीच तनाव की स्थिति थी।

फिजिकल अकादमी की कोचिंग से बढ़ी थी नजदीकियां

सचेंडी का रहने वाला विक्रम सिंह गजनेर थाना क्षेत्र में फिजिकल अकादमी की कोचिंग संचालित करता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फिजिकल ट्रेनिंग देता था। इसी कोचिंग में रेऊना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव में रहने वाली प्रतीक्षा सिंह और उसकी बहन दीपा सिंह ने एडमिशन लिया था। प्रतीक्षा वर्ष 2022 से इसी कोचिंग में तैयारी कर रही थी।

इसी दौरान 2025 में उसका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हो गया था।ट्रेनिंग के बाद उसकी पहली पोस्टिंग अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना में हुई थी। कोचिंग करने के दौरान ही विक्रम सिंह ने प्रतीक्षा से नजदीकियां बढ़ा ली थी और उसके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया था। दोनों में नजदीकियां इस कदर थी कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच जब पुलिस ने की तो पिछले 4 महीने में कई हजार कॉल दोनों के बीच पाई गई गई।

Kanpur Woman Constable Suicide Case: Married Coach Arrested Over Alleged Mental Harassment
ग्लोबल फुटवियर हब बनने की राह पर आगरा, 11 देशों की तकनीक और कारोबार का संगम बना ‘मीट एट आगरा’

छुट्टी लेकर आई थी घर और कर लिया था सुसाइड

प्रतीक्षा सिंह अमेठी के मोहनगंज थाना से 1 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गिरसी गांव पहुंची थी। उसने अपनी बहन को रास्ते से ही फोन कर बताया था कि वह काफी तनाव में है। घर पहुंचते ही उसने मां से बात करी और फिर आराम करने की बात कह कर अपने कमरे में चली गई थी और कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली थी।

जिसके बाद प्रतीक्षा के पिता विजय सिंह ने तहरीर देकर विक्रांत सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था पुलिस की जांच में विक्रांत पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। घटना के दिन भी विक्रांत सिंह ने कई बार प्रतीक्षा सिंह से बात की थी। प्रतीक्षा के पिता ने आरोप लगाया था कि विक्रांत बहन भाई का रिश्ता बता कर घर में आता था और प्रतीक्षा पर इस कदर दबाव बना रहा था कि वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

Kanpur Woman Constable Suicide Case: Married Coach Arrested Over Alleged Mental Harassment
प्रशासनिक सेवा से सियासत तक एम. नागेश्वर राव का सफर, काशी से यूपी की 403 सीटों पर चुनावी ऐलान

प्रतीक्षा अपने किसी भी साथी पुलिसकर्मी से बातचीत करती थी तो विक्रांत प्रतीक्षा से लड़ता था।प्रतीक्षा अपने किसी भी पुरुष मित्र से बात नहीं कर सकती थी।इसी वजह से प्रतीक्षा पर काफी ज्यादा मानसिक तनाव हो गया था। विक्रांत शादीशुदा था और प्रतीक्षा की कहीं भी शादी की बात चलती थी तो प्रतीक्षा पर और ज्यादा दबाव बनाता था इसी के चलते प्रतीक्षा ने ये कदम उठाया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णकांत यादव ने जानकारी दी की प्रतीक्षा के पिता विजय सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गोरा मोड़ के पास बनी पुलिया से विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विक्रम सिंह के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए विक्रम सिंह को जेल भेज दिया गया है। विक्रम सिंह को गिरफ्तार करने में रेऊना थाना अध्यक्ष अनुज कुमार की टीम ने अहम भूमिका निभाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com