आजम खान (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

आजम खान नहीं आए लखनऊ, समर्थकों में छाई मायूसी; उम्र बनी वजह या फैसले के पीछे कारण कुछ और ?

Azam Khan ED Remand: आजम खान को पूछताछ के लिए लखनऊ लाया जाना था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनके समर्थक अपने नेता का इंतजार करते रहे। इसके पीछे का कारण उम्र को बताया गया ​लेकिन इसके दूसरे मायने निकाले जा रहे।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • PMLA कोर्ट ने ED को दी आजम खान से पूछताछ के लिए 4 दिन की कस्टडी

  • नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय में जारी

  • आजम खान की उम्र के देखते हुए नहीं लाया गया लखनऊ

Azam Khan Lucknow Visit Called Off: समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व मंत्री आजम खान से शनिवार को भी नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय में पूछताछ शुरू हुई। सपा नेता से शुक्रवार को करीब छह घंटे पूछताछ की गई। पहले यह पूछताछ लखनऊ स्थित ईडी कार्यालय पर की जानी थी परंतु आजम खान की उम्र के देखते हुए उन्हें लखनऊ नहीं लाया गया।

आने वाले 16 नवंबर को हाईकोर्ट में आजम खान की याचिका पर सुनवाई होनी है। दरअसल गिरफ्तारी के बाद आजम के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देने के बजाय हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी।

लखनऊ न लाने की वजह कुछ और तो नहीं ?

आजम खान को पूछताछ के लिए लखनऊ लाया जाना था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनके समर्थक अपने नेता का इंतजार करते रहे। इसके पीछे कारण उनकी उम्र को बताया गया ​लेकिन इसके दूसरे ही मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि आजम खान को लखनऊ लाया जाता तो इससे उनके समर्थकों और सपा नेताओं के बीच राजनीतिक सक्रियता बढ़ सकती थी। खासतौर पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनका आगमन राजनीतिक रूप ले सकता था।

रात में नहीं हुई पूछताछ

ईडी कोर्ट की अनुमति के बाद आजम को चार दिन की कस्टडी रिमांड पर दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय ले गई थी। हालांकि, रात में पूछताछ नहीं की गई। इस दौरान लखनऊ से जांच अधिकारी प्रवीण कुमार को तीन प्रवर्तन अधिकारियों और पांच सिपाहियों के साथ दिल्ली भेजा गया। वह करीब 200 सवालों की सूची भी लेकर गए। इनमें ज्यादातर सवाल जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे और शत्रु संपत्तियों पर कब्जे से जुड़े थे।

आजम खान ने खुद को बताया बेगुनाह

अधिकारियों को आजम खान खुद को बेगुनाह बताने लगे। विवि में सरकारी रकम के इस्तेमाल, विधायक और सांसद निधि से निर्माण कराने तथा रिसर्च इंस्टीट्यूट को ट्रस्ट के नाम करने से जुड़े सवालों पर कहा कि मंत्री होने के कारण वह विवि और ट्रस्ट का कामकाज कम देख पाते थे। डमी ट्रस्टी पर अनभिज्ञता जताई। ठेकेदारों के साथ किसी तरह की संलिप्तता से भी साफ इनकार कर दिया।

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना