AMU Student Union Election 2026: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में आठ साल के अंतराल के बाद छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। 5 नवंबर को होने वाले इन चुनावों के चलते विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नोमान अशरफ और मोहम्मद इंतखाब ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया है। चर्चा के मुख्य विषयों में सर सैयद अहमद खान को 'भारत रत्न' देने की मांग, आजम खान की रिहाई, भ्रष्टाचार के आरोप, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएं, हॉस्टलों की स्थिति और छात्रों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। वहीं, AMU के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) उमर सलीम पीरजादा ने छात्र संघ चुनावों को छात्र लोकतंत्र को बढ़ावा देने और भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। AMU छात्र संघ चुनावों को लेकर उम्मीदवारों और विश्वविद्यालय प्रशासन के पूरे बयान आगे पढ़ें।