AMU के शपथ ग्रहण समारोह में भाषण देते छात्र नेता  (सोर्स: नवभारत लाइव)
लखनऊ

आठ साल बाद AMU छात्रसंघ की वापसी,शपथ समारोह में मंच से विवि प्रशासन को घेरा; मंत्री रघुराज सिंह पर FIR की मांग

AMU Students' Union Ceremony: छात्रसंघ की वापसी के साथ ही उसके पहले बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में उठे मुद्दों ने विश्वविद्यालय की राजनीति को नई दिशा दे दी है। अब सबकी निगाहें AMU प्रशासन पर टिकी हैं।

प्रदीप कुमार रावत, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • आठ साल बाद AMU छात्रसंघ की बहाली, पहले ही दिन प्रशासन को घेरा

  • मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

  • राइडिंग क्लब की जमीन को लेकर धरना-प्रदर्शन का ऐलान

  • तारिक मंसूर के बेटे के चयन और भाई-भतीजावाद पर उठाए सवाल

Students Union Open Front Against University Administration: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में आठ साल बाद बहाल हुए छात्रसंघ ने अपने पहले ही बड़े सार्वजनिक मंच से विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में छात्र नेताओं ने कई अहम मुद्दे उठाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के AMU को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले बयान पर तीखा विरोध जताया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई।

मंत्री रघुराज सिंह के बयान पर FIR की मांग

समारोह में छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार में मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के विवादित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि AMU को आतंकवादियों का अड्डा बताना विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और यहां पढ़ने वाले छात्रों के सम्मान पर सवाल उठाने जैसा है।छात्र नेताओं ने मांग की कि मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

छात्रसंघ ने राइडिंग क्लब की जमीन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। छात्र नेताओं ने कहा कि इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो छात्रसंघ धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।

चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद के आरोप लगाया

पूर्व कुलपति तारिक मंसूर के बेटे के लॉ फैकल्टी में चयन और मौजूदा कुलपति नईमा खातून के कार्यकाल में हुई चयन प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए। छात्र नेताओं ने कथित भाई-भतीजावाद और पक्षपात का आरोप लगाते हुए चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

छात्र नेता अस्मर फरीदी और छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद नोमान अशरफ ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों और चयन प्रक्रियाओं में सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार का पक्षपात विश्वविद्यालय की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।

कुलपति को चेतावनी, कहा-छात्रों के अधिकारों पर नहीं होगा समझौता

छात्र नेताओं ने कुलपति को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों के अधिकारों और विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब चुप्पी नहीं साधी जाएगी। कथित भाई-भतीजावाद, पक्षपात और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ छात्रसंघ मजबूती से आवाज उठाएगा।

आठ साल बाद छात्रसंघ की वापसी के साथ ही उसके पहले बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में उठे मुद्दों ने विश्वविद्यालय की राजनीति को नई दिशा दे दी है। अब निगाहें AMU प्रशासन पर टिकी हैं कि वह छात्रसंघ की मांगों और लगाए गए आरोपों पर क्या कदम उठाता है।

राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज