मृतक बदमाश वाहिद अंसारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर, पैसे लेकर मर्डर करता था, एक बैरियर पर खत्म

Ambedkar Nagar Wahid Ansari Encounter: अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश वाहिद अंसारी ढेर हो गया। वाहिद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हथियारों की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क से जुड़ा था।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश वाहिद अंसारी ढेर

  • पूर्वी यूपी में हथियारों की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क से जुड़ा था

  • सुपारी किलिंग के कई मामलों में भी शामिल रहा था

Ambedkar Nagar Police Encounter: यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में बदमाश वाहिद अंसारी (35) ढेर हो गया। पुलिस के मुताबिक, वाहिद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हथियारों की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क से जुड़ा था।

उस पर हत्या समेत कुल 35 आपराधिक केस दर्ज थे। वह पैसे लेकर हत्या करने यानी सुपारी किलिंग के कई मामलों में भी शामिल रहा था। गोरखपुर के कैंट थाने में भी उसकी तलाश थी।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के अनुसार, वाहिद शहर में छिपा हुआ था और देर रात वहां से निकलने की फिराक में था। मुखबिर से इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा बैरियर पर पुलिस टीम से सामना हो गया।

रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय फायरिंग करते हुए भागने लगा।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें वाहिद के सीने और पैर में गोलियां लगीं। घायल हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था वाहिद

वाहिद अंसारी मूल रूप से गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, वह बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। पूर्वी यूपी में हथियारों की सप्लाई के साथ-साथ वह सुपारी लेकर हत्या करने वाले मामलों में भी शामिल रहा था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। गोरखपुर के कैंट थाने में भी वह वांछित था।

एसपी बोलीं- चेकिंग के दौरान फायरिंग की

अंबेडकरनगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने एनकाउंटर को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी

5 राज्यों में अगले साल 26 जनवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव! कुछ ऐसा हो सकता है वोटिंग का शेड्यूल