अखिलेश यादव  (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

गोरखपुर बुलडोजर कांड पर दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश, आज बोले- पुलिस बीजेपी एजेंट बनकर काम कर रही

Police Working As Agents BJP: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस बीजेपी के एजेंट बनकर काम कर रही है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में उदाहरण सहित शिकायत की जाएगी।

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • गोरखपुर बुलडोजर कांड पर दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्ट है, प्रदेश की जनता इससे त्रस्त है

  • सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए PDA को एक जुट होना होगा

Detailed Statement Regarding Gorakhpur 'Bulldozer Incident' : अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोरखपुर बुलडोजर कांड पर विस्तार से बयान देने के लिए दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही।

उम्मीद थी कि आज इस मुद्दे पर बोलेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि मामले पर विस्तार से बाद में बात करेंगे।

पुलिस बीजेपी के एजेंट बनकर काम कर रही

अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस बीजेपी के एजेंट बनकर काम कर रही है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में उदाहरण सहित शिकायत की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।

सामाजिक न्याय के लिए PDA को एक जुट होना होगा

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्ट है, प्रदेश की जनता इससे त्रस्त है और उत्तर प्रदेश की जनता चुनाव की तारीख आने पर बीजेपी को हराने के लिए तैयार है।

अखिलेश ने सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए PDA के एकजुट होने की बात कही। साथ ही कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को गिरवी रख दिया है और सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है।

आज के कार्यक्रम में पूर्वांचल के चर्चित चेहरे मऊ की राजनीति में सक्रिय रहे बीजेपी नेता उत्पल राय ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। वहीं गाजियाबाद से ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना और रेउसा ब्लॉक प्रमुख अवधेश चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल हुए ।

जब भी मौका मिलेगा अग्निवीर की व्यवस्था खत्म करेंगे

बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्यों को अखिलेश यादव ने बधाई दिया। साथ ही कहा हम अपने साथियों को भरोसा दिलाते है कि आपके साथ कभी अन्याय नहीं होगा। जब भी मौका मिलेगा अग्निवीर की व्यवस्था खत्म करेंगे।

आज के समय में न्याय मिलना और सम्मान पाना सबसे बड़ा संकट है। ये सब बीजेपी के वजह हो रहा है। बीजेपी हटेगी, संकट मिटेगा। अखिलेश ने कहा कि सभी साथियों का स्वागत है और हमारा लक्ष्य जीत होना चाहिए।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन