अखिलेश यादव से न्याय की गुहार (सोर्स: सोशल मीडिया)
लखनऊ

दबंगों से जान बचाने के लिए पीड़ित की अखिलेश यादव से गुहार, पोस्टर में लिखा- न्याय दिलाये, सदा आभारी रहूंगा...

Lucknow Samajwadi Party Office Poster: हमले में पीड़ित के पिता सतीश यादव की मौत हुई थी। पीड़ित का दावा है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 24 मुख्य आरोपी फरार चल रहे है...

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • परिवार पर जान का संकट के बीच पीड़ित शिवम ने लगाई अखिलेश यादव से गुहार

  • 24 आरोपियों की तस्वीरों का पोस्टर जारी कर की समाजवादी पार्टी प्रमुख से न्याय की फरियाद

  • जानलेवा हमले में हुई थी पीड़ित के पिता की मौत हुई थी जबकि शिवम और उनके चाचा हुए थे घायल

Victim Appeals to Akhilesh Yadav for Justice: राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक पीड़ित ने न्याय के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से गुहार लगाई है और साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

यह पोस्टर शिवम यादव ने लगाया है। इसमें 24 लोगों की तस्वीरें लगी है। पोस्टर के मुताबिक पीड़ित शिवम पांडेय के परिवार पर पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के विरोध में जानलेवा हमला हुआ था।

हमले में हुई थी पिता की मौत

इस हमले में पीड़ित के पिता सतीश यादव की मौत हुई थी जबकि शिवम और उनके चाचा घायल हुए थे। पीड़ित का दावा है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 24 मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।

पोस्टर में लिखा है '11 अक्टूबर 2026 से अपराधी फरार है। महीनों इंतजार के बाद भी नहीं पकड़े जा रहे हैं। अखिलेश यादव से निवेदन है कि अपराधियों से मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा करें और न्याय दिलाए।' इसके साथ ही पीड़ित का मोबाइल नंबर भी पोस्टर में दिया गया है।

सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर की हर तरफ चर्चा हो रही है।

असलहा लहराते दिखे दबंग, सरेराह चलाई गोली

इस मामले को लेकर एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें दंबग पीड़ित परिवार पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सरेराह असलहा लहरते हुए दंबगों ने कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर गोली चलाई जिसमें पीड़ित शिवम के पिता की मौत हो गई जबकि उसका चाचा और वह खुद घायल हो गया था।

इस पोस्टर के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इसका संज्ञान लेते हैं या नहीं, और अगर लेते हैं तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी यह तो बाद में पता चलेगा।

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो