अखिलेश यादव ने योगी के बयान पर चुनाव आयोग से कार्यवाई की मांग की  (सोर्स : सोशल मीडिया)
लखनऊ

अखिलेश ने चुनाव आयोग से की CM योगी की शिकायत,1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब होने के बयान पर मांगा जवाब

SP Complaint UP EC: सपा ने सवाल उठाया कि जब विपक्षी नेताओं की ओर से मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने पर चुनाव आयोग नोटिस जारी कर जवाब मांगता है, तो योगी आदित्यनाथ के बयान पर आयोग मौन क्यों है?

शक्ति सौरभ

Highlights:

  • 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों वाले बयान पर सपा का चुनाव आयोग को ज्ञापन

  • अखिलेश यादव चुनाव से बोले- CM योगी के बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं

  • करहल में बूथ शिफ्टिंग से असंतुष्ट सपा

A Controversy Erupts Electoral Roll : उत्तर प्रदेश की राजनीति में मतदाता सूची को लेकर एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी के उस बयान पर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

जिसमें उन्होंने विधानसभा की मतदाता सूची से 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने की बात कही थी। सपा ने मांग की है कि भारत निर्वाचन आयोग मुख्यमंत्री को नोटिस जारी कर इस संबंध में शपथ-पत्र मांगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा।

पार्टी ने सवाल उठाया कि जब विपक्षी नेताओं की ओर से मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने पर चुनाव आयोग नोटिस जारी कर जवाब मांगता है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर आयोग मौन क्यों है?

अखिलेश यादव को दिये गये नोटिस का हवाला दिया

सपा ने अपने ज्ञापन में कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के बाद अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर 2022 को उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

पार्टी के मुताबिक, आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया था कि मतदाता सूची धर्म और जाति के आधार पर नहीं बनाई जाती है।

सपा ने इसी आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म के आधार पर मतदाता सूची में नाम गायब होने का आरोप लगाया है। ऐसे में चुनाव आयोग को उनके खिलाफ भी समान कार्रवाई करनी चाहिए और शपथ-पत्र मांगना चाहिए।

करहल के मतदान केंद्र को लेकर भी उठाई आपत्ति

पत्र में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 110-करहल विधानसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 308 को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। सपा ने आरोप लगाया कि ग्राम ककरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र को स्थानांतरित कर प्राथमिक विद्यालय चौहानपुर में कर दिया गया है। इस फैसले से ग्राम ककरिया के मतदाताओं को परेशानी होगी।

पार्टी के अनुसार, पहले इस मतदान केंद्र से ग्राम ककरिया के करीब 500 और चौहानपुर के लगभग 350 मतदाता जुड़े हुए थे। इसके बावजूद मतदान केंद्र को चौहानपुर स्थानांतरित कर दिया गया और ककरिया के मतदाताओं को भी नए केंद्र से जोड़ दिया गया।

चुनाव आयोग के मैनुअल के उल्लंघन का आरोप

समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि चुनाव आयोग के अक्टूबर 2020 के मतदान केंद्र मैनुअल के पैरा 2.5.1 के अनुसार, यदि किसी मतदान क्षेत्र में कई गांव शामिल हैं तो सामान्य तौर पर मतदान केंद्र उस गांव में होना चाहिए, जहां मतदाताओं की संख्या अधिक हो।

पार्टी का कहना है कि ग्राम ककरिया में मतदाताओं की संख्या चौहानपुर से अधिक है। ऐसे में मतदान केंद्र को ककरिया से चौहानपुर स्थानांतरित करना नियमों के विपरीत है। सपा ने यह भी कहा कि चौहानपुर में 300 से अधिक मतदाता होने के कारण वहां अलग मतदान केंद्र बनाया जा सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर फैसला लेने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तन भाजपा के जिलाध्यक्ष की सिफारिश पर राजनीतिक दबाव में किया गया है। पार्टी का दावा है कि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

सपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदान केंद्र संख्या 308 को फिर से प्राथमिक विद्यालय ककरिया में स्थापित किया जाए। साथ ही चौहानपुर के मतदाताओं के लिए अलग मतदान केंद्र बनाया जाए।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट