बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर लगा पोस्टर (सोर्स- सोशल मीड‍िया)
लखनऊ

लखनऊ में अखिलेश-आजम खान के विवादित पोस्‍टर, फोटो पर लाल क्रॉस, ल‍िखा- कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते

Lucknow Akhilesh Yadav Azam Khan Poster: लखनऊ में बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर अखिलेश यादव और आजम खान के ख‍िलाफ फोस्‍टर लगाए गए हैं। दोनों नेताओं की फोटो पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है।

रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के ख‍िलाफ फोस्‍टर लगाए गए

  • ल‍िखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते

  • फोटो पर लाल रंग से क्रॉस लगाया, अल जजीरा की एक खबर का स्क्रीनशॉट

Muzaffarnagar Riots Controversy: लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के ख‍िलाफ फोस्‍टर लगाए गए हैं। बर्लिंगटन क्रॉसिंग पर लगे इस पोस्टर में अखिलेश और आजम की फोटो पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है।

पोस्टर में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए सपा नेताओं पर निशाना साधा गया है। पोस्टर पर लिखा गया है- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।

साथ ही नीचे ल‍िखा गया- समस्त अब्दुल समाज उत्तर प्रदेश। हालांक‍ि अभी ये पता नहीं चला है क‍ि ये पोस्‍टर क‍िस ने लगाया है।

पोस्टर में अखिलेश और आजम पर साधा निशाना

पोस्टर में अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और आजम खान को उस समय का प्रभारी मंत्री बताया गया है। इसमें लिखा है कि मुजफ्फरनगर दंगों के दोषियों को मुसलमानों का नेता नहीं माना जा सकता।

पोस्टर पर बड़े अक्षरों में संदेश लिखा गया है, 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।' इसके नीचे 'समस्त अब्दुल समाज उत्तर प्रदेश' लिखा हुआ है।

अल जजीरा की खबर का स्क्रीनशॉट भी लगाया

पोस्टर के बीच में अल जजीरा की एक खबर का स्क्रीनशॉट लगाया गया है। इसमें मुजफ्फरनगर दंगों के बाद राहत शिविरों में रह रहे बच्चों की मौत का जिक्र है। खबर के मुताबिक, दंगों के बाद के कुछ हफ्तों में राहत शिविरों में कड़ाके की ठंड के कारण करीब 30 बच्चों की मौत हुई थी।

2013 के दंगों की याद दिलाकर सियासी निशाना

मुजफ्फरनगर में साल 2013 में हुए दंगों के बाद बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ा था। उस दौरान ठंड और शिविरों में अव्यवस्था के कारण बच्चों की मौत की खबरें सामने आई थीं। अब विधानसभा चुनाव से पहले इस घटना का जिक्र करते हुए पोस्टर के जरिए सपा नेताओं पर निशाना साधा गया है।

यह पोस्टर ऐसे समय सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच मुस्लिम वोटों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के बाद यूपी में 'अब्दुल' नाम चर्चा में आया। दोनों ने सपा पर मुस्लिमों को सिर्फ वोटबैंक समझने का आरोप लगाया था। ओवैसी ने कहा था क‍ि अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि सत्ता में अपनी हिस्सेदारी लेगा और डिप्टी सीएम बनेगा।

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात