लखनऊ में 2 ब्लास्ट (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 2 ब्लास्ट से 7 की मौत, मलबे में दबे लोग...कहां से आया इतना बारूद? घरों में पड़ीं दरारें

Lucknow Blast News: ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, एडीसीपी पूर्व, एसीपी गाजीपुर, इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ पहुंच गए हैं। धमाके से आसपास के घरों में दरारें पड़ गई हैं।

अर्पित शुक्ला

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गुडंबा में दशहरा की तैयारी के लिए बनाए जा रहे देसी पटाखे की फैक्ट्री में रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में पटाखे बना रहे आलम, उनकी पत्नी मुन्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आलम का बड़ा लड़का इमरान तथा पड़ोसी नदीम गंभीर रूप से घायल हैं। वहां कुल दो धमाके हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि आधा किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आलम अपने ही घर में बारुद रखा था और वहीं पटाखा बनाता था।

पड़ोसी के घरों में भी आई दरार

इस धमाके से आलम का पूरा मकान ध्वस्त हो गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मकान में अब भी कुछ लोग दबे हुए हैं और ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, एडीसीपी पूर्व, एसीपी गाजीपुर, इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ पहुंचे हैं। इस धमाके से आसपास के घरों में भी दरारें पड़ गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। खबरों के अनुसार, ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस का बयान

लखनऊ पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि ‘आज दिनांक 31.08.2025 को समय लगभग दोपहर 12.00 बजे थाना गुड़म्बा पर सूचना मिली की बेहटा में एक मकान में ब्लास्ट हुआ है। इस पर सूचना तत्काल थाना प्रभारी पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना होते हुए फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, एसडीआरएफ तथा बीडीडीएसटी की टीम को मौके पर पहुंचने की जानकारी दी। पुलिस ने अपने बयान में दो लोगों के मौत की पुष्टि की है और साथ ही 5 लोगों के घायल होने की बात कही है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में 7 लोगों के मौत की बात कही जा रही है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

इस घटना पर सीएम दफ्तर से बयान जारी करते हुए कहा गय कि ‘मुख्यमंत्री जी ने जनपद लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील