कुमार विश्वास  
उत्तर प्रदेश

कुमार विश्वास को फोन से मिली जान से मारने की धमकी, मैनेजर ने लिखवाई FIR

देश के जाने-माने कवि और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर कुमार विश्वास के मैनेजर में गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विजय कुमार तिवारी

गाजियाबाद : देश के जाने-माने कवि और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर कुमार विश्वास के मैनेजर में गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मैनेजर के द्वारा दी गई तहरीर में बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्श ने फोन करके उनके साथ बदतमीजी की है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

कुमार विश्वास के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देते हुए लिखा है कि उनकी और कुमार विश्वास के जान को खतरा है। इसलिए संबंधित फोन कॉल की जांच करते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस और साइबर क्राइम पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू कर रही है। इस मामले को लेकर कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी भी की है।

आपको बता दें कि कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे ने पुलिस में तहरीर देते हुए लिखा है कि बीते 7 सितंबर की शाम 6:02 बजे उनके फोन पर एक कॉल आयी थी। यह अज्ञात नंबर से आई था। कॉल के दौरान कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कुमार विश्वास को धमकी दी है। धमकी देने वाले ने बहुत ही अशोभनीय भाषा का उपयोग किया है। इस कॉल से के आने के बाद से उन्होंने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ कुमार विश्वास की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा की मांग की है तथा मामले पर जांच करके कार्रवाई करने के लिए पुलिस से अपील की है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह