मोहर्रम जुलूस में बवाल (सोर्स- फोटो नवभारत) 
कानपुर

मोहर्रम जुलूस में बवाल: कानपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 13 आरोपियों पर मुकदमा

Kanpur Latest News: रहमानी मार्केट के पास मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे चलने से भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन नामजद, 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Kanpur Muharram Procession Dispute: यूपी के कानपुर से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कानपुर के रहमानी मार्केट के पास मंगलवार देर रात मोहर्रम जुलूस के दौरान लोगों में मारपीट हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा तो जुलूस युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। जिसमें एक युवक गिर कर घायल हो गया।

तीन नामजद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को मारपीट के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। जिसके बाद वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी ने तीन नामजद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ बजरिया थाने में बलवा की धारा मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जून की देर रात मोहर्रम का जुलूस बजरिया के मोहम्मद अली पार्क से होकर गुलाब घोषी मस्जिद की तरफ निकल रहा था। जुलूस मस्जिद से अंदर गली में घुसकर कंघी मोहाल से हुए रूपम चौराहे से रहमानी मार्केट की तरफ बढ़ा।

जुलूस में जमकर चले लाठी-डंडे

बता दें कि जुलूस में शामिल दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू होने के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फूलमती चौकी प्रभारी रोहित शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वीडियो में युवक पीटते दिखा उसका नाम उसका नाम फरदीन गनी है।

पुलिस जांच में पता चला कि 23 जून की रात 2:45 बजे फरहान, हाजी शमशाद के बेटे इस्माइल, फैज व अन्य 8 से 10 अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। चौकी प्रभारी ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज